न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हिंसाः केजरीवाल ने कहा - ताहिर हुसैन दोषी है तो डबल सजा दो

सीएम केजरीवाल ने आज दिल्ली हिंसा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2020 6:09:51

दिल्ली हिंसाः केजरीवाल ने कहा - ताहिर हुसैन दोषी है तो डबल सजा दो

दिल्ली के चांदबाग इलाके से हिंसा के विडियो में आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद ताहिर हुसैन के दिखने के बाद से केजरीवाल सरकार पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। सुबह में तो पार्टी ताहिर का बचाव करती दिख रही थी लेकिन शाम होते-होते सीएम अरविंद केजरीवाल ने साफ कह दिया कि अगर हिंसा में उनकी पार्टी का कोई भी नजर आया है तो उसपर डबल कार्रवाई होनी चाहिए। आपको बता दें कि ताहिर के घर की छत से जांच के दौरान पेट्रोल बम, पत्थर और गुलेल बरामद हुए हैं। हालांकि, ताहिर ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा है कि कुछ लोग जबरन उसके छत पर चढ़ गए थे और उन्होंने पुलिस को मदद के लिए भी बुलाया था।

सीएम केजरीवाल ने आज दिल्ली हिंसा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने ताहिर के संबंध में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए। अगर आम आदमी पार्टी का कोई दोषी पाया जाता है तो उसे दोगुनी सजा दी जाए। राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

दरअसल, बुधवार रात सोशल मीडिया एक विडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर आप के स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन अपनी छत पर दंगाइयों के साथ हाथ में डंडा लिए दिखे। छत से लोग पेट्रोल बम और पत्थर फेंक रहे थे। यह विडियो सामने के घर से कुछ लोगों ने बनाया था। विडियो में बैकग्राउंड से आवाजें आ रही थीं, जिसमें कुछ लोग यह कहते सुने जा रहे थे कि देखों ताहिर कैसे लड़कों को बुलाकर पत्थर जमा करवा रहा है, ताकि रात को ऊपर से फेंका जा सके।

विडियो में पीछे से मारपीट की आवाजें आ रही हैं और धुआं निकलता भी दिख रहा है। उधर, ताहिर पर आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या में शामिल होने के आरोप भी लगाए गए हैं। यह विडियो बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी शेयर किया और ताहिर की भूमिका पर सवाल उठाए थे। वहीं, पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि अगर विडियो में दिख रही चीजें सच हैं तो ताहिर को कोई माफ नहीं करेगा।

ताहिर हुसैन ने दंगे में किसी तरह की संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि मैं बिल्कुल निर्दोष हूं। घर की छत पर जो पेट्रोल बरामद हुआ है उसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। तलाशी के वक्त वहां कुछ नहीं था। जब हिंसा हो रही थी तब मैंने 6 बार 100 नंबर पर फोन किया, बहुत देर तक फोन नहीं उठा। मैंने संजय सिंह से भी मदद मांगी थी। दंगा भड़काने वाले अंकित शर्मा की हत्या के जिम्मेदार हैं, मुझे फंसाया जा रहा है। ये कपिल मिश्रा की साजिश है।

ताहिर ने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में 24 फरवरी को वह घर से निकला। ताहिर ने कहा कि मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। ताहिर हुसैन ने कहा कि हमने हिंसा को रोकने का काम किया। 24 फरवरी को इमारत की तलाशी करने के बाद दिल्ली पुलिस ने हमें वहां से हटा दिया था। वीडियो में जो पेट्रोल बम, पत्थर और एसिड को दिखाया जा रहा है, वह घटना 25 फरवरी की है। 24 फरवरी को मैं और मेरा परिवार पुलिस की मौजूदगी में वहां से दूसरी जगह चले गए थे। उसके बाद से उस जगह मैं और मेरा परिवार नहीं गए। मैं जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हूं। 25 फरवरी की शाम तक पुलिस इमारत के पास मौजूद थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर