न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UIDAI की चेतावनी - इस तरह का Aadhaar कार्ड नहीं हैं वैलिड, हो सकता है नुकसान

प्लास्टिक कार्ड या लैमिनेशन करने के बाद आपके आधार का क्यूआर कोड काम करना बंद कर सकता है या फिर निजी जानकारी चोरी हो सकती है। UIDAI का साफ कहना है कि ऐसा करने पर आपकी मंजूरी के बिना ही आपकी निजी जानकारी किसी और के पास पहुंच सकती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Sep 2019 8:50:40

UIDAI की चेतावनी - इस तरह का Aadhaar कार्ड नहीं हैं वैलिड, हो सकता है नुकसान

UIDAI ने आधार कार्ड को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि अगर आपने अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को दुकान से लैमिनेशन कराया है या फिर उसे प्लास्टिक कार्ड (Plastic Card) के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपका आपकी मंजूरी के बिना आपकी निजी जानकारी किसी और के पास पहुंच सकती हैं। ऐसा होने पर आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। दरहसल, प्लास्टिक कार्ड या लैमिनेशन करने के बाद आपके आधार का क्यूआर कोड काम करना बंद कर सकता है या फिर निजी जानकारी चोरी हो सकती है। UIDAI का साफ कहना है कि ऐसा करने पर आपकी मंजूरी के बिना ही आपकी निजी जानकारी किसी और के पास पहुंच सकती हैं।

भूलकर भी न करें स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

आधार स्मार्ट कार्ड्स (Aadhaar Smart Card) की प्रिटिंग पर 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक का खर्च आता है, जो पूरी तरह से गैर-जरूरी है। UIDAI ने कहा है कि प्लास्टिक या पीवीसी आधार स्मार्ट कार्ड्स अक्सर गैर-जरूरी होते हैं। इसकी वजह यह होती है कि क्विक रेस्पॉन्स कोड (QR Code) आमतौर पर काम करना बंद कर देता है।

बड़ा नुकसान संभव

आधार एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, यह भी संभावना है कि आपकी मंजूरी के बिना ही गलत तत्वों तक आपकी निजी जानकारी साझा हो जाए। यूआईडीएआई प्लास्टिक का भी मानना है कि आधार स्मार्ट कार्ड पूरी तरह से गैर-जरूरी और व्यर्थ है। सामान्य कागज पर डाउनलोड किया गया आधार कार्ड या फिर मोबाइल आधार कार्ड पूरी तरह से वैलिड है।

बिना अनुमति आधार की जानकारी लेना अपराध

यूआईडीएआई (UIDAI) ने आधार कार्ड्स (Aadhaar Card) की डिटेल जुटाने वाली अनाधिकृत एजेंसियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि आधार कार्ड की जानकारी हासिल करना या फिर उनकी अनाधिकृत प्रिटिंग करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने पर कानून के तहत कैद भी हो सकती है।

आधार कार्ड बनवाना या अपडेट कराना हुआ आसान

UIDAI ने भारत के सात शहरों में आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं। ये सेवा केंद्र पासपोर्ट सेवा केंद्र की ही तरह काम करेंगे। जहां एक आवेदक विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है। ये आधार सेवा केंद्र (ASK) दिल्ली (Delhi), चेन्नई (Chennai), भोपाल (Bhopal), आगरा (Agra), हिसार (Hisar), विजयवाड़ा (Vijayawada) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में चालू हो गए हैं। वहीं साल के अंत तक 53 शहरों में 114 केंद्र खोलने की योजना है। आधार सेवा केंद्र को पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर ही खोला जाएगा। ये एक खास किस्म का केंद्र होगा, जहां हर दिन करीब 1000 लोगों की सेवा संबंधी अनुरोध को पूरा किया जा सकेगा। आप यहां अपना नया आधार बनाने के अलावा अपना नाम अपडेट, एड्रेस अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट, ई-मेल आईडी अपडेट, जन्मतिथि अपडेट, जेंडर अपडेट और बायोमीट्रिक अपडेट (फोटो + फिंगरप्रिंट + आइरिस) करा सकते हैं। UIDAI के मुताबिक इन विशेष आधार सेवा केंद्र का समय सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। ये केंद्र मंगलवार को बंद रहेगा। आधार बनवाने के लिए एनरॉलमेंट फ्री है जबकि आधार अपडेट के लिए 50 रुपये चार्ज देने होंगे।

ऐसे लें ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट

इस सेवा के तहत आधार सेवा केंद्र पर अपनी बारी का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए सबसे पहले आप यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करें।

- यहां होम पेज खुलेगा। इसमें पहला सेक्शन है My Aadhaar पर mouse cursor रखें और नीचे दूसरे नंबर पर Book an Appointment ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।

- अब बुकिंग का पेज खुलेगा। यहां अपना सिटी या लोकेशन चुनें। अब नए पेज में अपनी जरूरत के मुताबिक सेवा का चुनाव करें।

- यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना होता है। इसके बाद ओटीपी जेनरेट होगा।

- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद दूसरा पेज खुलेगा यहां आपको मांगी गई जानकारी भरकर NEXT बटन क्लिक करें।

- इसके बाद दूसरा पेज खुलेगा जहां आप अपने हिसाब से दिन और समय चुन सकते हैं।

- अगले पेज में आपको आपकी अपॉइनमेंट संबंधि जानकारी दिखाई जाएगी। जानकारी सही होने पर उसे सबमिट कर दें। आपके सामने आपकी अपॉइनमेंट डिटेल आ जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका