न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : डेढ़ साल की बच्ची के साथ टांके में कूद महिला ने दी जान, कुछ देर पहले ही पति से हुई थी वीडियो कॉल

बाड़मेर के सेड़वा इलाके के खारा डेर ओगाला गांव में एक विवाहिता ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथा टांके में कूद कर जान दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 2:56:41

बाड़मेर : डेढ़ साल की बच्ची के साथ टांके में कूद महिला ने दी जान, कुछ देर पहले ही पति से हुई थी वीडियो कॉल

अक्सर इंसान के मन की व्यथा को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं और इस व्यथा में कई बार लोग आत्महत्या जैसा बड़ा कदम भी उठा लेते हैं। बाड़मेर के सेड़वा इलाके के खारा डेर ओगाला गांव में एक विवाहिता ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथा टांके में कूद कर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौैके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लिया। परिजनों के मुताबिक पीहर और ससुराल पक्ष के बीच कभी कोई मनमुटाव नहीं था।

सुबह 9 बजे पत्नी ने उसके पति से फोन पर बात की थी। छाेटी मासूम बच्ची से भी वीडियो कॉल पर बात करवाई थी। पति जोधपुर नगर निगम में लिपिक है। वीडियो कॉल से बातचीत के करीब एक घंटे बाद विवाहिता ने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी के साथ टांके में कूद कर जान दे दी।

जिले के सेड़वा थानान्तर्गत खारा डेर ओगाला गांव में रविवार को विवाहिता गंगा देवी की शादी करीब 3 वर्ष पूर्व जसराज प्रजापत के साथ हुई थी। गंगा देवी के डेढ़ वर्षीय बेटी भी थी। इसका नाम गुड्डी था। रविवार को सुबह विवाहिता ने पति सहित अन्य रिश्तेदारों से भी बात की, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी कि विवाहिता कुछ देर बाद ऐसा गंभीर कदम उठाने वाली है।

विवाहिता गंगा ने उसकी डेढ़ साल की बच्ची गुड्डी के साथ टांके में कूद आत्महत्या कर ली। इसके बाद जब आसपास के लोगों ने विवाहिता को ढूंढा तो बच्ची सहित विवाहिता का शव टांके में तैर रहा था। ग्रामीणों के सहयोग से विवाहिता और बच्ची को टांके से बाहर निकाला गया, लेकिन वो दम तोड़ चुकी थी।

सूचना पर सेड़वा थानाधिकारी अचलाराम, सेड़वा एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई आईदान राम पुत्र केसाराम निवासी रोली गुड़ामालानी ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बहन का मानसिक संतुलन काफी समय से ठीक नहीं था। इसके चलते उसने अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतका के भाई के रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द किए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट