न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एसी फटने से कांग्रेस नेता के घर में लगी भीषण आग, भाई-बहन की हुई मौत

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार रात आगजनी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक कांग्रेस नेता के घर में दो बच्चों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 May 2018 11:14:10

एसी फटने से कांग्रेस नेता के घर में लगी भीषण आग, भाई-बहन की हुई मौत

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार रात आगजनी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक कांग्रेस नेता के घर में दो बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे आदर्श नगर स्थित कांग्रेस नेता अनुराग गर्ग के घर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एसी फटने से घर में आग लग गई। पहली मंजिल पर लगी आग इतनी तेज थी कि वह दूसरी मंजिल तक जा पहुंची। जिस समय दूसरी मंजिल तक आग पहुंची उस वक्त घर में दो बच्चों के अलावा कोई नहीं था। दोनों बच्चे उस वक्त सो रहे थे।

देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि दमकल विभाग की यह कोशिश भी घर में मौजूद सगे भाई-बहन को नहीं बचा सकी। इस आग की चपेट में आने से 8 साल के सार्थक और 10 साल की आकांक्षा ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सगे भाई-बहन सार्थक और आकांक्षा की दम घुटने से मौत हुई है। बचाव दल को अक्षरा की लाश दूसरी मंजिल पर लिफ्ट से मिली, जबकि सार्थक का शव बाथरूम में पड़ा मिला। दोनों बच्चों की जान परिवार की गलतफहमी में चली गई। आग लगते ही पूरा परिवार सकुशल बाहर निकल गया, मगर किसी का भी ध्यान दोनों पर नहीं गया। परिवार के लोग सोचते रहे कि दोनों बच्चे पड़ोस के घर में हैं। हालांकि, आग बुझने के बाद दोनों की तलाश शुरू की गई, तब उनके साथ दर्दनाक हादसे का पता चला।

इन दोनों के अलावा दमकल विभाग के अधिकारियों ने करीब 3 से 4 लोगो को घर से रेस्क्यू कराया। अपने जिगर के टुकड़ों को खोने के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दिल में इस बात की टीस है कि उन्होंने बच्चों को घर में अकेले क्यों छोड़ा। जिस समय घर में आग लगी बच्चों के परिजन किसी पार्टी में गए हुए थे और बच्चों को घर पर अकेला छोड़ दिया था। आदर्श नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

ऐसे होता है शॉर्ट सर्किट

एसी के कम्प्रेसर में कई बार बिजली के तार पुराने होने पर शॉर्ट सर्किट हो जाता है। इसके अलावा, कूलेंट से द्रव पदार्थ लीक होने पर भी बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो जाता है। कई बार लोड ज्यादा पड़ने पर स्विच या वायर क्षमता से ज्यादा गरम होकर पिघल जाते है, तभी आग लगने की स्थिति बनती है। अचानक वोल्टेज या करंट में हुई वृद्धि के कारण संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण को नुकसान हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत