Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करौली : छप्परनुमा मकान पर गिरी 11 केवी लाइन की चिंगारी, आग लगने से जिंदा जला वृद्ध

हिंडौन सिटी के श्रीमहावीरजी के समीप गांव दुब्बी में वीभत्स नजारा देखने को मिला जिसमें आग लगने से एक वृद्ध जिंदा जल गया। वृद्ध के बेटे ने भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे आंखों के सामने जिंदा जल गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 14 Feb 2021 4:06:19

करौली : छप्परनुमा मकान पर गिरी 11 केवी लाइन की चिंगारी, आग लगने से जिंदा जला वृद्ध

शनिवार की रात जिले में हिंडौन सिटी के श्रीमहावीरजी के समीप गांव दुब्बी में वीभत्स नजारा देखने को मिला जिसमें आग लगने से एक वृद्ध जिंदा जल गया। वृद्ध के बेटे ने भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे आंखों के सामने जिंदा जल गए। पिता को बचाने के प्रयास में उसका बेटा झुलस गया और पैर में फ्रैक्चर भी हो गया। जिसे उपचार के लिए हिंडौन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग से दो भैंस भी झुलस गई। मृतक का रविवार को श्रीमहावीरजी के अस्पताल में डॉ। दर्शन सिंह की टीम ने पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मृतक के बेटे ने बताया कि शनिवार की रात उनका पिता जोधराम छप्परनुमा मकान में अकेला सो रहा था। रात को अचानक मकान के पास से गुजर रही 11 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। बिजली मीटर जलने के साथ छप्पर तक जा रहे तार में आग लग गई। तार के सहारे चिंगारी छप्परपोश तक पहुंच गई। आग ने कुछ ही देर में भयंकर रुप ले लिया। वृद्ध ने बचाने के लिए शोर मचाया तो अन्य परिजन कमरों से बाहर आए। वृद्ध को बचाने के प्रयास में उसका पुत्र हरकेश गुर्जर भी झुलस गया। आग के कारण छप्परपोश जलकर राख हो गया। दो भैंस झुलस गई। 5 बोरी गेहूं, चारपाई, रजाई गददे, पहनने-ओढ़ने के कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान जल जाने से लाखों के नुकसान का सामना करना पड़ा है। बताया कि बड़े बेटे की मौत करीब 13 साल पहले करंट से हो चुकी है। रविवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार के लोगों एवं ग्रामीणों ने सरकारी सहायता की मांग भी की। जिस पर हरसंभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मृतक का श्रीमहावीरजी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार महेन्द्र मीना व गिरदावर निहाल सिंह व पुलिस ने नुकसान की सर्वे रिपोर्ट तैयार की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका