Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वियतनाम : मासूम के लिए मसीहा बना डिलीवरी बॉय, लपक कर बचाई 12वीं मंजिल से गिरी बच्ची की जान

बच्ची 12वीं मंजिल की बालकनी से गिर गई थी जिसे एक डिलीवरी बॉय ने लपक कर पकड़ लिया और उसकी जान बचाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 6:14:12

वियतनाम : मासूम के लिए मसीहा बना डिलीवरी बॉय, लपक कर बचाई 12वीं मंजिल से गिरी बच्ची की जान

कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जहां लोग दूसरों की जान के मसीहा बनते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया वियतनाम के हनोई से जहां दो साल की बच्ची के लिए एक डिलीवरी बॉय मसीहा बना। दरअसल बच्ची 12वीं मंजिल की बालकनी से गिर गई थी जिसे एक डिलीवरी बॉय ने लपक कर पकड़ लिया और उसकी जान बचाई। सोशल मीडिया पर न्गुयेन नागॉस नामक इस डिलीवरी बॉय की बहादुरी और सूझबूझ से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

न्गुयेन ने कहा कि बारहवीं मंजिल से गिरी इस बच्ची की जान बच जाने से वह बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि सब कुछ बहुत जल्दी हो गया, लेकिन उन्होंने बच्ची से नजर नहीं हटाई और आखिरकार वह बच गई। न्गुयेन के इस कारनामे से उनकी खूब तारीफ हो रही है। लोग उन्हें वह अब एक सुपरहीरो कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके इस इस प्रयास को खूब सराहा जा रहा है।
बता दें 31 वर्षीय न्गुयेन नागॉस रविवार की शाम पांच बजे अपनी कार में सामान की डिलीवरी करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे कि तभी उन्होंने एक बच्ची की रोती हुई आवाज सुनी। न्गुयेन ने अनुसार, उन्होंने देखा कि एक छोटी सी बच्ची बालकनी पर रोते हुए लटक गई वह एकदम गिरने ही वाली थी। उन्होंने आगे बताया कि यह देखते ही वह अपनी कार से तुंरत बाहर कूद गए और पास की एक इमारत पर चढ़ गए ताकि लड़की को लपकने के लिए उचित स्थान खोज सकें। इस बीच जैसे ही बच्ची का हाथ 164 फीट की ऊंचाई से फिसल गया और वह गिरने लगी तभी पूरी सूझबूझ के साथ न्गुयेन ने उसे कैच कर लिया। उनके अनुसार, उन्होंने पूरी कोशिश की कि बच्ची सीधे जमीन पर ना गिरे। न्गुयेन ने कहा, ‘सौभाग्य से बच्ची मेरी गोद में आ गिरी और मैंने जल्दी से उसे गले लगा लिया, फिर जब उसके मुंह से खून रिसता देखा, तो मैं बहुत डर गया था।’ इसके तुंरत बाद बच्ची को नेशनल चिल्ड्रेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके कूल्हे में चोट आई है, लेकिन वह ठीक हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका