न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : 4 साल की बच्ची ने खोला मां के दुष्कर्म और मौत का राज, भरोसे का कत्ल करने वाली घटना

भरोसे का कत्ल करने वाली एक घटना सामने आई अलवर से जहां 4 साल की बच्ची ने अपनी मां के दुष्कर्म और मौत का राज खोला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 9:31:52

अलवर : 4 साल की बच्ची ने खोला मां के दुष्कर्म और मौत का राज, भरोसे का कत्ल करने वाली घटना

कई बार हमारे सामने ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं उनपर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसी ही भरोसे का कत्ल करने वाली एक घटना सामने आई अलवर से जहां 4 साल की बच्ची ने अपनी मां के दुष्कर्म और मौत का राज खोला। जयपुर के गोनेर रोड, शंकर विहार निवासी एक शख्स ने खो नागोरियान में अपने दोस्त की पत्नी (35) के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। घटना 18 नवंबर की है। फिर मृतका के पति को फोन कर बताया कि बीमारी की वजह से उसकी पत्नी की मौत हो गई है।

पति आरोपी का बिजनेस पार्टनर भी है और काम के लिए भिवाड़ी गया था। आरोपी ने बताया कि वह शव को दाह संस्कार के लिए उसके (पति के) पैतृक गांव अलवर के शाहजहांपुर स्थित बेलनी गांव ले आया है। इसी बीच, घरवालों से बातचीत के दौरान मृतका की चार साल की बच्ची ने बताया कि महावीर अंकल ने ही मम्मी को मारा है, उन्होंने कपड़े भी उतार रखे थे।

सुनते ही घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर दाह संस्कार रुकवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जयपुर जिला पुलिस को भेज दी। आरोपी महावीर गुर्जर को खो नागोरियान थाना पुलिस अपने साथ ले गई।

शाहजहांपुर थाना प्रभारी सुनील जांगिड़ ने बताया, बेलनी निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया कि वह डेढ़ साल से जयपुर के खो नागोरियान में परिवार के साथ रहकर ट्रांसपोर्ट का व्यापार कर रहा था। जयपुर का गोनेर रोड शंकर विहार निवासी महावीर सिंह गुर्जर (43) इस व्यापार में उसका पार्टनर था।

पीड़ित 17 नवंबर को खाना खाकर मुहाना मंडी से सब्जी भरकर भिवाड़ी के लिए निकल गया। अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे उसकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे उसके पास महावीर गुर्जर का फोन आया। उसने बताया- तुम्हारी पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई है। शव को दाह संस्कार के लिए बेलनी ले आया हूं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि महावीर ने पत्नी के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

मृतका का एक 12 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। उसका पीहर थानागाजी में है। मृतका के बच्चों ने बताया कि घटना वाले दिन महावीर अंकल आए और उसे जबरदस्ती ट्यूशन पढ़ने भेज दिया। मां मना करने लगी तो ट्यूशन वाले टीचर को फोन कर दिया। दोपहर करीब 11:30 बजे जब वह वापस आया तो देखा कि मां नग्न फंदे पर लटकी थी।

महावीर अंकल गेट पर खड़े थे। गेट टूटा था। इसके बाद उन्होंने ही मां को फंदे से उतारा और गाड़ी में लेकर गांव आ गए। यहां अंतिम संस्कार के लिए आए ग्रामीणों को बच्चों ने यह बात बताई तो मौजूद लोगों ने महावीर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पंचनामा करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के गले पर फंदा लगाने के निशान मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत