न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस का महाधिवेशन : अच्छा भारत बनाने के लिए कांग्रेस हर कुर्बानी देने के लिए तैयार : सोनिया गांधी

महाअधिवेशन में अपने भाषण की शुरुआत में सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारा अस्तित्व मिटाने का सपना देख रहे थै

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Mar 2018 4:11:22

कांग्रेस का महाधिवेशन : अच्छा भारत बनाने के लिए कांग्रेस हर कुर्बानी देने के लिए तैयार : सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में देशभर से करीब 12 हजार कांग्रेस के कार्यकर्ता हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस अधिवेशन में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अगले पांच सालों की रणनीति और रूप रेखा पर चर्चा की। अधिवेशन की शुरुआत राहुल गांधी के जोशीले भाषण से हुई जिसमें उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा और कहा कि देश को इन दिनों बांटने का काम चल रहा है। एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है। देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, लेकिन इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है।

अधिवेशन में कांग्रेस की पॉलिटिकल कमेटी ने प्रस्ताव पारित किया जिसमें EVM के प्रति नाराजगी जाहिर की गई। कहा गया कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने के लिए पुराने तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाएं। प्रस्ताव के मुताबिक कई देशों में की तरह भारत में भी EVM के बजाय मतपत्रों पर चुनाव करवाए जाएं। प्रस्ताव के अनुसार ईवीएम पर कई पार्टियों को संशय है। चुनाव आयोग को इस पर कदम उठाना चाहिए।

सोनिया गांधी

महाअधिवेशन में अपने भाषण की शुरुआत में सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारा अस्तित्व मिटाने का सपना देख रहे थै। उन्हें आज पता चल चुका है कि लोगों के दिलों में आज भी कांग्रेस के लिए प्यार जिंदा है। मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सोनिया गांधी ने मनमोहन सरकार की उपलब्धियों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार, मनमोहन सरकार के कार्यकाल में बनाई गई योजनाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न कभी झुकी है और न कभी झुकेगी।

इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि हम अच्छा भारत बनाने के लिए कांग्रेस हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है। सोनिया ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की, कि अपनी निजी आकांक्षाओं को दरकिनार करते हुए देश को आगे ले जाने में अपना सहयोग दें। पक्षपात मुक्त भारत बनाने में सहयोग करें। हाहाकार मुक्त भारत बनाने में अपना योगदान दें।

सोनिया गांधी ने कहा कि जिन राज्यों में हमारी सरकार नहीं है वहां राज्य सरकारें हमारे लोगों पर अत्याचार और अन्याय कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं।

सिद्धारमैया

अधिवेशन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया हैं कि 2019 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

सचिन पायलट


कांग्रेस की युवा ब्रिगेड में शामिल सचिन पायलट ने उन लोगों को निशाने पर लिया जो पार्टी को चुनौती देते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारा मजाक बनाते हैं उन्हें बता दूं कि राहुल गांधी की अगुवाई में हमने उपचुनाव में जीत दर्ज की है। और वह दिन दूर नहीं जब राज्यों के चुनाव भी जीतना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त मिलेगी।

congress,rahul gandhi,pm narendra modi,narendra modi,congress plenary,rahul gandhi attacks pm modi,sonia gandhi,mallikarjun kharge,sachin pilot

मल्लिकार्जुन खड़गे

राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने एक शायरी के जरिए मोदी सरकार पर ना केवल हमला किया बल्कि आरएसएस-भाजपा को लोगों का खून पीने वाला तक बताया। खड़गे ने कहा- तिमिर को रोशनी कहते हुए अच्छा नहीं लगता, मुझे गम को खुशी कहते हुए अच्छा नहीं लगता। लहू इंसानियत का जो दिन-रात पीते हैं, आरएसएस-बीजेपी के लोग उनको इंसान कहते हुए मुझे अच्छा नहीं लगता। खड़गे ने कहा- आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से हम एक बार फिर कर्नाटक को जीत लेंगे। हमें आपकी मदद की जरूरत है। जिस तरह भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता हर दरवाजे पर जा रहे हैं, ठीक उसी तरह आप भी करें और कर्नाटक में हमारी मदद करें।

congress,rahul gandhi,pm narendra modi,narendra modi,congress plenary,rahul gandhi attacks pm modi,sonia gandhi,mallikarjun kharge,sachin pilot

राहुल गांधी

अध्यक्ष बनने के बाद राहुल का यह पहला महाधिवेशन है। उन्होंने कहा देश को इन दिनों बांटने का काम चल रहा है। एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है। देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, लेकिन इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देश भर से आए कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'यह जो हाथ का निशान है, यही देश को जोड़ने और आगे ले जाने का काम कर सकता है।'

राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने का भरोसा देते हुए कहा कि हम यहां भविष्य की योजना बनाने बैठे हैं, लेकिन बीते कल को भी नहीं भूलते। उन्होंने कहा कि मैं मंच से कहना चाहता हूं कि यदि युवा कांग्रेस को आगे ले जाएंगे तो यह काम वरिष्ठ नेताओं के बिना नहीं हो सकता। कांग्रेस में राहुल के नेतृत्व में नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के नेताओं के बीच तालमेल को लेकर चिंता जताई जाती रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन