Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : पुलिस ने एक कार से बरामद की 75 लाख रुपए की नकदी, ऑपरेटर का काम करता है युवक

बीते दिन गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुए पुलिस ने एक कार को नाकाबंदी कर पकड़ा और जब उसकी जांच की तो कार से 75 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Feb 2021 7:20:44

कोटा : पुलिस ने एक कार से बरामद की 75 लाख रुपए की नकदी, ऑपरेटर का काम करता है युवक

बीते दिन गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुए पुलिस ने एक कार को नाकाबंदी कर पकड़ा और जब उसकी जांच की तो कार से 75 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई। जबकि पकड़ा गया युवक कोटा का रहने वाला है और भोपाल में मोबाइल टॉवर लगाने वाली कंपनी में ऑपरेटर है। तो सवाल उठता हैं कि उसके पास से यह पैसा कहां से आया हैं। पुलिस को आशंका है कि यह कैश हवाला या काला धन है। इस बारे में 12 घंटे तक पूछताछ के बाद भी युवक ने कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक का बैकग्राउंड भी चेक किया जा रहा है। लेकिन, अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। इसलिए, ईडी और आयकर को सूचना दी गई है। इतनी बड़ी मात्रा में कैश के बारे में वह भी अपने स्तर पर जांच करेंगी।
पकड़े गए युवक का नाम मनीष विजय (39) है। वह कोटा के आरकेपुरम थाने के विवेकानन्द नगर का रहने वाला है। कोटा ग्रामीण एसपी शरद चौधरी ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार से हवाला की बड़ी रकम कनवास से कोटा ले जाया जा रहा है। इसके बाद कनवास से कोटा आने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की गई। दोपहर को करीब 3 से 4 बजे के बीच संदिग्ध कार कनवास से दर्रा के रास्ते पर नजर आई। पुलिस ने कार को रुकवाकर तलाशी ली। कार की पीछे की सीट पर एक प्लास्टिक का थैला रखा हुआ था। उसे चेक करने पर थैले में 500-500 व 2-2 हजार के नोट की गड्डियां मिली। कार चालक से रकम के बारे में पूछा तो वो जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने बैंक से नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई। 75 लाख रुपए की राशि निकली। फिलहाल पुलिस कार चालक से पूछताछ में जुटी है। उससे पूछा गया कि इतनी बड़ी संख्या में नगदी कहां से लाया व कहां ले जा रहा था, लेकिन अब तक उसने कुछ भी नहीं बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका