
फेसबुक पर घरेलू सामान बेचने और इसके बाद सामान घर भिजवाने के नाम पर 72 हजार रुपए की ठगी का मुकदमा काेतवाली थाने में दर्ज हुआ है। सालासर बस स्टेंड निवासी धीरज पुत्र नरेशचंद्र माथुर ने रिपाेर्ट दी है कि उसने फेसबुक पर पाेस्ट देखकर घरेलू सामान खरीदने की बात जाेरा सिंह से की थी।
जाे खुद काे झाेटवाड़ा आर्मी कैंप से बता रहा था। आराेप है कि जाेरा सिंह ने उसके घर पर घरेलू सामान भेजने के नाम पर 72 हजार रुपए गूगल पे पर मंगवा लिए और अब चार हजार रुपए और मांग रहा है। चार हजार रुपए देने के बाद ही सामान घर भेजने की बात कह रहा है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।














