अपराध होने के बाद कई मौके ऐसे आते हैं जब पुलिस की लापरवाही दिखाई देती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में जहां एक 70 वर्ष के बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। ऐसे में पुलिस की लापरवाही देखिए कि सूचना मिलने के बाद भी कई घंटे पुलिस घटनास्थल ही ढूंढ़ती रही। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी एसीपी अलीगंज को घटना की घंटों जानकारी नहीं थी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि कुछ देर के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
![उत्तर प्रदेश : ईंट से कुचलकर की गई बुजुर्ग की हत्या, घंटों घटनास्थल ही ढूंढ़ती रही पुलिस news,latest news,crime news,crime in up,uttar pradesh news,murder by brick]()
जानकारी के अनुसार मड़ियांव थाना क्षेत्र के सैरपुर गांव में देर रात पृथ्वी पाल नामक 70 साल के बुजुर्ग की ईंट से कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर एडीसीपी तो पहुंच गए लेकिन एसीपी काफ़ी देर तक नदारद रहे। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग क़ा शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं घटना स्थल पहुंचे एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पृथ्वी पाल मृत पड़े थे। शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरी घटना में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी हत्या की साफ वजह निकल कर सामने नहीं आ सकी है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।