न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बरामद किया 20 करोड़ कीमत का 47 बोरी गांजा

अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं और उन्होंने 20 करोड़ कीमत का 47 बोरी गांजा बरामद किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 6:45:05

उत्तरप्रदेश : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बरामद किया 20 करोड़ कीमत का 47 बोरी गांजा

उत्तरप्रदेश में गांजे की तस्करी एक कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी मुस्तैदी दिखा रही हैं। इस कड़ी में अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं और उन्होंने 20 करोड़ कीमत का 47 बोरी गांजा बरामद किया हैं। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास से गुजरी सिक्स लेन पर पवई थाना व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये नकद व तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार भी किया गया। बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तानपुर गांव से गुजरे सिक्स लेन के किनारे स्थित एक मंदिर के पास भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही एसओ पवई अयोध्या तिवारी व स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह मय दल बल मौके पर पहुंच गए। मौके से पुलिस ने 47 बोरी गांजा बरामद किया।

इसके साथ ही तीन लाख रुपये नकद व तमंचे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था। बरामदगी के बाद तहसीलदार नवीन प्रसाद व सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी ने तौल कराई, तो वजन 16.47 क्विंटल मिला।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजमन यादव पुत्र विदेशी यादव निवासी इमादपुर थाना बसखारी जिला आंबेडकर नगर बताया। पकड़े गए युवक ने स्वीकार किया कि उसने गांजा उड़ीसा से मंगाया है और उसे आंबेडकर नगर में एक व्यापारी को सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल