न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

65 साल की दोस्ती को बेहद मिस करूंगा, गहरे दुख और निराशा में वाजपेयी के लिए बोले आडवाणी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Aug 2018 8:03:46

65 साल की दोस्ती को बेहद मिस करूंगा, गहरे दुख और निराशा में वाजपेयी के लिए बोले आडवाणी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी। इसके बाद तो भारतीय राजनीति में ये दोनों एक नाम हो गये 'अटल-आडवाणी'। लेकिन ऐसा नहीं है कि बीजेपी की स्थापना के समय ही दोनों साथ आये थे। बीजेपी की स्थापना के काफी पहले दोनों नेता राजनीति में आ चुके थे। दोनों ही आरएसएस के प्रचारक के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। अटल जी भी पत्रकारिता से जुड़े थे और लालकृष्ण आडवाणी भी। अटल जी अपने भाषण के दम पर राजनीति में बहुत ही तेजी से जगह बना रहे थे तो आडवाणी राजस्थान के कोटा में संघ के प्रचारक के तौर पर काम रहे थे। भाजपा को अहम पहचान दिलाने में अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर केंद्रीय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री के निधन का समाचार पाकर बेहद व्यथित हो गए।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को देश के सबसे बड़े कद वाले राजनेताओं में से एक करार दिया और कहा कि वाजपेयी 65 साल तक उनके सबसे करीबी दोस्त रहे, जिनकी कमी अब वे अत्यधिक महसूस करेंगे।

वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री रहे आडवाणी ने अपने शोक संदेश में कहा, आरएसएस में प्रचारकों के तौर पर हमारे दिनों से शुरुआत करते हुए, भारतीय जनसंघ की शुरुआत करना, आपातकाल के काले महीनों के संघर्ष के कारण जनता पार्टी के गठन और बाद में वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के उभार से जुड़े उनके लंबे साथ की यादों को मैं संजोना चाहता हूं।

आडवाणी ने कहा कि अपने गहरे दुख और निराशा को व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा, अटल जी केंद्र में गैर कांग्रेसी गठबंधन वाली पहली स्थिर सरकार के अगुआ के तौर पर याद किए जाएंगे और मुझे 6 साल तक उनके सहायक के तौर पर काम करने का अवसर मिला।

मेरे सीनियर के तौर पर वे हमेशा मुझे हर मुमकिन तरीके से प्रेरित करने और राह दिखाने का काम करते थे। उन्होंने कहा, मैं हमेशा अटल जी को बेहद मिस करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल