न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से 6 की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या 800 पार

पाकिस्तान (Pakistan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित लोगों की संख्या 800 से ज्यादा हो गई है वहीं इस वायरस से 6 लोगों की जान जा चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Mar 2020 4:03:53

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से 6 की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या 800 पार

पाकिस्तान (Pakistan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित लोगों की संख्या 800 से ज्यादा हो गई है वहीं इस वायरस से 6 लोगों की जान जा चुकी है। दक्षिणपूर्वी प्रांत बलूचिस्तान में सोमवार को कोरोना वायरस के कारण पहली हुई। सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि क्वेटा के एक अस्पताल में 65 साल के शख्स का इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया, 'क्वेटा के फातिमा जिन्नाह चेस्ट हॉस्पिटल में 65 साल के कोरोना मरीज की जान चली गई। बलूचिस्तान में पहले कोरोना मरीज की जान जाने से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के साथ संवेदना है।'

बलूचिस्तान में अब तक कोरोना के 108 मामले सामने आ चुके हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान का कहना है कि प्रांत में मेडिकल इक्विपमेंट, जैसे टेस्ट किट और प्रोटेक्टिव सामान की कमी है। सिंध में कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं और अब यहां कोरोना पीड़ितों की संख्या 352 हो गई है। सिंध के 11 मामलों में से 7 राजधानी कराची के हैं।

coronavirus,coronavirus pakistan,pakistan coronavirus,imran khan,coronavirus news,world news

सिंध में खराब हालात को देखते हुए सेना को बुलाना पड़ा है। सिंध प्रांत की राजधानी कराची में कोरोना के संक्रमण के 225 से ज्‍यादा मामले सामने आए हैं। खैबर पख्तूनख्वा में 31 और इस्लामाबाद में 11 मामले सामने आए हैं। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने 15 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है।

इमरान खान ने पाकिस्तान को भगवान भरोसे छोड़ा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन नहीं किया जाएगा। खान ने साफ कहा है कि पाकिस्तान क्षमता नहीं है कि लॉकडाउन लगाकर एक दिन के लिए पूरे देश को घर पर खाना दिया जा सके। बता दे, पाकिस्तान में घनी आबादी वाले शहरों को लॉकडाउन करने से पीएम पहले भी इनकार कर चुके हैं। उनका कहना है कि देश की एक-चौथाई आबादी गरीबी में रहती है और अगर लॉकडाउन किया गया तो ये लोग कोरोना वायरस से भले ही बच जाएं, भूख से नहीं बच सकेंगे। उनका कहना है कि पाक के हालात इटली जैसे देशों की तरह होते तो वह पूरा लॉकडाउन लगा देते। पीएम पहले भी यह कह चुके हैं कि यूरोपीय देशों के लिए यह करना आसान है लेकिन पाक की इकॉनमी नाजुक हालत में है और लॉकडाउन की स्थिति में देश को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अपना बचाव खुद करें

इमरान खान (Imran Khan) ने लोगों को नसीहत दी है कि वे अपना बचाव खुद करें और सेल्फ-क्वॉरंटीन हो जाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद को लॉकडाउन की ओर ले जाएं और सेल्फ-क्वॉरंटीन करें क्योंकि अपना बचाव लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा है कि पैनिक फैलना कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक है। पाक पीएम ने लोगों से उन पर भरोसा करने की अपील की और विश्वास दिलाया है कि उनकी टीम इस मामले पर पूरा ध्यान दे रही है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह तो बस शुरुआत है, अगर पाकिस्‍तान में इसी तरह से कोरोना का प्रसार होता रहा तो इस साल जून महीने तक दो करोड़ लोग पाकिस्‍तान में कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर