न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 72 लाख वाली छोटी सी शराब दुकान के लिए लगी 510 करोड़ रुपए की बोली

हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के खुईयां गावं की एक छोटी सी शराब दुकान की बोली ने सभी को हैरान कर दिया जिसकी शुरूआत बोली 72.65 लाख रुपए रखी गई थी और अंत में जाकर यह 510 करोड़ रुपए में बिकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 07 Mar 2021 9:08:33

जयपुर : 72 लाख वाली छोटी सी शराब दुकान के लिए लगी 510 करोड़ रुपए की बोली

राजस्थान में शराब की दुकानों के लिए बोलियां लगाई जा रही हैं जिनकी शुरूआती बोली तय की गई हैं। आबकारी आयुक्त जोगाराम ने बताया कि नीलामी के तीसरे चरण यानी शुक्रवार को 1140 दुकानों की नीलामी हुई, जिसमें कुल 1721 करोड़ रुपए की बिड लगी। जबकि इन सभी दुकानों का कुल बिड प्राइज 1315 करोड़ रुपए था। उन्होंने बताया कि नीलामी के अभी दो चरण और बाकी है, जो 9 और 10 मार्च को होंगे। इस बीच हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के खुईयां गावं की एक छोटी सी शराब दुकान की बोली ने सभी को हैरान कर दिया जिसकी शुरूआत बोली 72.65 लाख रुपए रखी गई थी और अंत में जाकर यह 510 करोड़ रुपए में बिकी हैं। इतनी बोली देखकर पूरा आबकारी विभाग सन्न रह गया।

आबकारी विभाग के अधिकारी इस बोली लगाने वाले को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, नियम-प्रक्रिया के तहत बोली ठीक लगी है, लेकिन ठेकेदार या दुकान संचालक के लिए इतनी बड़ी रकम देना मुमकिन नहीं है। आबकारी आयुक्त जोगाराम ने बताया कि नियमानुसार जितनी बोली लगती है। उसका 2% राशि 3 दिन के अंदर विभाग में जमा करवानी होती है। हम तीन दिन का इंतजार करेंगे, जिसके बाद बोली लगाने वाली फर्म या व्यक्ति को ब्लैक लिस्ट कर देंगे।

गाैरतलब है कि तीन दिन चल रहे ई-ऑक्शन में किसी दुकान की यह अब तक सबसे अधिक बाेली है। यह दुकान नाेहर में खुईयां में स्थित है। इस दुकान की बाेली सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, जो देर रात रात 2 बजे तक चली। विभाग के अनुसार इस दुकान के लिए आखिर तक एक ही परिवार की दाे महिलाओं के बीच काॅम्पिटिशन चल रहा था। आखिर में यह दुकान 510 कराेड़ में किरन कंवर के नाम महिला ने अपने नाम से उठाई। विभाग ने सफल बाेलीदाता महिला काे 2 फीसदी राशि जमा करवाने का डिमांड नाेटिस जारी कर दिया है, पैसे जमा नहीं करवाने पर विभाग आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती