न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंक लोन फ्रॉड मामला : गुजरात, दवा कंपनी के प्रमोटर संदेशरा बंधु 5000 करोड़ की धोखाधड़ी कर देश छोड़कर भागे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही संदेशरा बंधुओं (चेतन जयंतीलाल संदेसरा और नितिन जयंतीलाल संदेसरा) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम के तहत आरोप पत्र दायर करेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Sep 2018 8:29:00

बैंक लोन फ्रॉड मामला : गुजरात, दवा कंपनी के प्रमोटर संदेशरा बंधु 5000 करोड़ की धोखाधड़ी कर देश छोड़कर भागे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही संदेशरा बंधुओं (चेतन जयंतीलाल संदेसरा और नितिन जयंतीलाल संदेसरा) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम के तहत आरोप पत्र दायर करेगा। संदेशरा बंधु गुजरात स्थित दवा कंपनी के प्रमोटर हैं और कथित तौर पर 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक कर्ज धोखाधड़ी मामले में तलाश हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी इसके बाद इन भाइयों और अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक शिकायत के आधार पर इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस (वैश्विक गिरफ्तारी वारंट) जारी करवाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि अभी वे कहां हैं इसका उन्हें ठीक-ठीक पता नहीं हैं और वह यूएई से लेकर नाइजीरिया तक बदल रही है। उन्होंने कहा कि धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आरोप-पत्र अगले एक पखवाड़े के अंदर विशेष अदालत में दायर किये जाने की उम्मीद है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कुछ आरोप पत्र दायर किये थे। इन्हें अभियोजन शिकायत भी कहा जाता है। एजेंसी ने कहा कि उसने इस मामले में संदेसरा बंधु चेतन जयंतीलाल संदेसरा और नितिन जयंतीलाल संदेसरा और उनकी वड़ोदरा स्थित कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड और अन्य के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में पीएमएलए का मामला दर्ज किया था। इससे दो दिन पूर्व ही सीबीआई ने 5,700 करोड़ रूपये की कथित बैंक धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

ईडी ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2004-2012 के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा 5,700 करोड़ रूपये का कर्ज दिया गया। अगस्त, 2017 में आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किये गये थे। इसमें कहा गया कि जांच के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक गगन धवन है, जो कर्ज की मंजूरी के समय सत्ता केंद्रों का करीबी था।

वहीं 5,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के इस मामले में गिरफ्तार आंध्रा बैंक के पूर्व निदेशक को दिल्‍ली हाईकोर्ट ने अगस्‍त महीने में जमानत दे दी थी। गर्ग ने जमानत की मांग की थी और कहा था कि उन्हें धनशोधन रोकधाम अधिनियम (पीएमएलए) के अंतर्गत मामला दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 12 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में है। ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दोनों ने गर्ग को आपराधिक मामलों में आरोपी करार दिया था। ईडी ने सीबीआई के एफआईआर के आधार पर धनशोधन जांच शुरू की थी। सीबीआई ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में स्टर्लिग बायोटेक, इसके निदेशकों चेतन जयंतीलाल संदेसरा, दीप्ति चेतन संदेसरा, राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, नितिन जयंतीलाल संदेसारा और विलास जोशी, चार्टर अकांटेंट हेमंत गर्ग और कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल थे। सीबीआई एफआईआर के अनुसार, स्टर्लिग बायोटेक ने आंध्रा बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के संघ से 5,000 करोड़ रुपये का ऋण लिया था, जो बाद में गैर निष्पादित संपत्ति(एनपीए) बन गया। 31 दिसंबर, 2016 को कंपनी पर कुल बकाया 5,383 करोड़ रुपये था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत