न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा / पानीपत में मिले 5 लावारिस शव, मचा हड़कंप, सभी का होगा कोरोना टेस्ट

हरियाणा के पानीपत उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक साथ पांच लावारिश शव मिले। हालाकि, यह शव शहर में अलग-अलग जगहों पर मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 10:56:02

हरियाणा / पानीपत में मिले 5 लावारिस शव, मचा हड़कंप, सभी का होगा कोरोना टेस्ट

हरियाणा के पानीपत उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक साथ पांच लावारिश शव मिले। हालाकि, यह शव शहर में अलग-अलग जगहों पर मिले। मिली जानकारी के मुताबिक पानीपत में एक घंटे के अंतराल पर तीन थाना क्षेत्रों में पांच शव लावारिस हालत में पाए गए। पुलिस को राहगीरों और स्थानीय लोगों ने किला थाना अंतर्गत सेठी चौक, गंगापुरी मोड़, मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के कच्चे कैंप और थाना शहर की महावीर कालोनी में एक-एक शव मिलने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की लेकिन अभी तक किसी भी शव की शिनाख्त नहीं हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस शवों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस मामला दर्ज कर मौत की वजहों को जानने में जुट गई है। साथ ही वो इन शवों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच भी करवाएगी।

पुलिस ने सामाजिक संस्था जनसेवा दल के सहयोग से सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग पोस्टमॉर्टम से पहले इन शवों का कोरोना संक्रमण जांच करेगा। जिसके बाद सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस इन शवों का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। साथ ही इनकी मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

हरियाणा में संक्रमितों की संख्या हुई 16,500 के पार

बता दे, हरियाणा ने कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। आज शनिवार को 545 नए मामले सामने आए। वहीं आज 5 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में 59 की हालत चिंताजनक बनी हुई है, इनमें 42 मरीज ऑक्सीजन के सहारे सांसें ले रहे हैं तो 17 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 566 मरीज ठीक होकर घर लौटे, जिससे रिकवरी रेट 74% के पार पहुंच गया। यही नहीं दोगुने मामलों की अवधि 17 दिन पहुंच गई। 16 हजार 548 मरीजों में से अब 12 हजार 257 मरीज कोरोना को हराकर अपने घरों को चले गए है। अब केवल 4 हजार 31 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। नए मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 180, गुड़गांव में 130, सोनीपत में 81, भिवानी में 41, करनाल में 23, झज्जर व रोहतक में 15-15, नूंह में 14, हिसार में 11, अंबाला में 10, पलवल में 8, नारनौल में 6, पानीपत व जींद में 5-5 तथा यमुनानगर में 1 संक्रमित मिला। जबकि फरीदाबाद में 345, सोनीपत में 111, गुड़गांव में 51, नारनौल में 9, करनाल में 5, अंबाला, हिसार, नूंह व झज्जर में 4-4, पंचकूला व जींद में 3-3, सिरसा में 2 तथा पानीपत में एक मरीज ठीक होकर घर लौटा। वहीं गुरुग्राम में 3 तथा फरीदाबाद में 2 मरीजों ने दम तोड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?