न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के नाम है ये 4 अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स

आइये नज़र डालते है इस वर्ल्ड रिकार्ड्स पर, अगर आप भी इन विश्व रिकॉर्ड के बारे में नहीं जानते तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Nov 2017 12:42:47

भारत के नाम है ये 4 अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स

आज भारत पूरी दुनिया में अपनी नई तकनीक, ज्ञान, पावर के लिए पहचाना जाता है। भारत ने अपने नाम का परचम पुरे विश्व भर में लहाराया है चाहे वो विज्ञान के क्षेत्र में हो या फिर खेल, व्यापार और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में। भारत का एक हाथ जहाँ अपने भविष्य की और है वहीँ दूसरा हाथ मजबूती के साथ अपनी सभ्यता के साथ है। कुल मिलाकर कहें तो भारत कई मायनों में अनोखा देश है। आज हम आपको बताने वाले है कुछ ऐसे ही अनोखे भारतीय लोगों के बारे में जिन्होंने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है सबसे अजीबोगरीब कारनामों के लिए, तो आइये नज़र डालते है इस वर्ल्ड रिकार्ड्स पर, अगर आप भी इन विश्व रिकॉर्ड के बारे में नहीं जानते तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं

4 weird records of india,weird  story,guinness book of world records

* शरीर पर सबसे ज्यादा झंडों के टैटू :
आजकल जहां देखें टैटू का ट्रेंड है। खासकर युवाओं में इसका सबसे ज्यादा क्रेज होता है। आमतौर पर आपने सुना होगा कि लोगों ने अपने शरीर पर आठ या दस टैटू बनवाए हैं। लेकिन एक शख्स ऐसा है जिसने अपने शरीर पर 305 विभिन्न देशों के झंडे, 185 देशों के नक़्शे, 165 मिनी झंडे और 2,985 कैरेक्टर्स के टैटू बनवाए हुए हैं। इनका नाम ऋषि है।

4 weird records of india,weird  story,guinness book of world records

* दुनिया की सबसे लंबी पगड़ी पहनने का विश्व रिकॉर्ड :

पंजाब के पटियाला शहर के रहने वाले 60 वर्षीय अवतार सिंह ने अपने सिर पर सबसे लंबी पगड़ी बांधने का विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं। उनकी पगड़ी की लम्बाई 645 मीटर थी। इन्हें अपनी पगड़ी पहनने में करीब 6 घंटे का वक्त लगता है जिसका वजन करीब 40 किलो होता है। इस तरह की पगड़ी ये करीब 16 सालों से लगातार हर रोज़ पहनते है।

4 weird records of india,weird  story,guinness book of world records

* नाक से तेजी से टाइप करना :
हम सभी अपने हाथों की मदद से लिखने और टाइप करने का काम करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने पैरों की मदद से टाइप करते हैं। लेकिन आपने नाक से टाइप करने की बात शायद ही सुनी होगी। इस करिश्मे को भारत के खुर्शीद हुसैन ने सच कर दिखाया था। उन्होंने केवल 46।30 सेकेंड में 103 शब्दों को अपनी नाक से टाइप करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

4 weird records of india,weird  story,guinness book of world records

* विश्व का सबसे बड़ा कंडोम मोसैक :
भारत की लगातार बढ़ती जनसंख्या एक चिंता का विषय है। जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में एक अनोखी पहल करते हुए 16 नवंबर 2014 को लखनऊ में दुनिया का सबसे बड़ा कंडोम मोज़ैक बनाया गया था। इसके निर्माण के लिए करीब 4,418 कंडोम पैकेट्स का इस्तेमाल हुआ था जिसे आईआईएम लखनऊ की वार्षिक प्रदर्शनी में दिखाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन