न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi-NCR वालों के लिए जरुरी खबर, 5 दिनों तक प्रभावित रह सकती है पानी की सप्‍लाई

दिल्ली सरकार का कहना है कि एक जगह से पानी की सप्लाई कम होने की स्थिति में दूसरी जगह से इंतज़ाम किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 3:56:19

Delhi-NCR वालों के लिए जरुरी खबर, 5 दिनों तक प्रभावित रह सकती है पानी की सप्‍लाई

पानी की सप्लाई को लेकर कुछ दिन के लिए दिल्ली-एनसीआर में हाहाकार की स्थिति उत्‍पन्‍न हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) को पानी की सप्लाई देने वाली गंग नहर को रखरखाव का काम शुरू होने के चलते कुछ दिन के लिए इसे बंद रखा जाएगा। हर साल उत्तराखण्ड सरकार नहर का मेंटेनेंस करती है। ऐसे में इसके चलते दिल्ली-एनसीआर वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

हालांकि, दिल्ली सरकार का कहना है कि एक जगह से पानी की सप्लाई कम होने की स्थिति में दूसरी जगह से इंतज़ाम किया जा रहा है। दिल्ली वालों को पानी को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नहर की सफाई होने से कम होने वाली पानी की सप्लाई से इतना फर्क नहीं पड़ता, लेकिन सफाई के दौरान ही यमुना में भी पानी की कमी हो गई है। गंग नहर में मेंटेनेंस का काम होने की वजह से भागीरथी और सोनिया विहार प्लांट प्रभावित होंगे। वहीं, अगर बात पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली की करें तो दोनों जगहों पर एनडीएमसी एरिया वाटर सप्लाई प्रभावित रहेगी। अगले 4 से 5 दिनों तक वाटर सप्लाई प्रभावित होने के आसार हैं। सोमवार से सफाई का काम शुरू हो गया है।

आप नेता और राजेंद्र नगर से विधायक राघव चड्डा का कहना है कि अपर गंग कैनाल से जो पानी का बहाव होता है, उसमें थोड़ी सी कमी आयी है। उत्तर प्रदेश सरकार सालाना रखरखाव के लिए उसे बंद करती है। उसके कई विकल्प निकाले गए हैं। अगर एक जगह से सोर्स ऑफ वाटर कम होता है तो दूसरी जगह से उसकी भरपाई करेंगे। इस समस्या से ईस्ट और साउथ दिल्ली में कुछ कमी की संभावना थी। हम इसका वैकल्पिक रास्ता तलाश रहे हैं। हम UP सरकार से भी चर्चा कर रहे हैं कि जल्दी मेंटनेंस का काम पूरा कर लें।

दूसरी तरफ, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' नाम से अभियान शुरू किया है। दिल्ली के बड़े सिग्नल पर आम आदमी पार्टी के वालेंटियर सड़क पर पम्फलेट लेकर और सिग्नल की रेप्लिका लेकर ये संदेश दे रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है लोगों को इसमें हिस्सा लेना होगा। वहीं आप नेता और राजेंद्र नगर से विधायक राघव चड्डा ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। राघव चड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार प्रदूषण कम करने का प्रयास कर रही है। आंकड़ो के ज़रिए हम समझा रहे हैं कि बड़े सिग्नल पर अगर आप इंजन बंद कर दे तो वाहनों से होने वाला प्रदूषण कम होगा। हमें उम्मीद है ये लड़ाई हम जीतेंगे और वायु प्रदूषण हारेगा। राजेन्द्र नगर विधानसभा में हमने शुरू किया है। बड़े जंक्शन पर हम जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती