न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

180 किमी की दूरी तय कर मुंबई पहुंचे 35 हजार किसान, आज करेंगे विधानसभा का घेराव

कृषि मोर्चे पर महाराष्ट्र सरकार की विफलता के विरोध में करीब 35 हजार प्रदर्शनकारी किसानों का मोर्चा पदयात्रा करते हुए मुंबई पहुंच चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Mar 2018 08:42:09

180 किमी की दूरी तय कर मुंबई पहुंचे 35 हजार किसान, आज करेंगे विधानसभा का घेराव

कृषि मोर्चे पर महाराष्ट्र सरकार की विफलता के विरोध में करीब 35 हजार प्रदर्शनकारी किसानों का मोर्चा पदयात्रा करते हुए मुंबई पहुंच चुका है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के किसान मोर्चे अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) की अगुवाई में यह विरोध मार्च बीते मंगलवार को नासिक से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को पूरा करने का वादा किया लेकिन किसान सोमवार को विधानसभा के घेराव पर अड़े हुए हैं। शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस समेत अन्य दल किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

ऑल इंडिया किसान सभा के नेतृत्व में आंदोलनरत किसान राज्य सरकार के कर्ज माफी योजना के सही क्रियान्वयन, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसान की उपज का सही दाम दिलवाने और ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही ये विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए भूमि अधिग्रहण का भी विरोध कर रहे हैं। ये किसान पिछले छह दिन से गरमी के बीच पैदल ही 180 किलोमीटर की दूरी तय कर मुंबई पहुंचे हैं। किसान सभा के अध्यक्ष किशन गुर्जर ने कहा कि अभी किसानों की संख्या 35000 से ज्यादा है। सोमवार 20000 से अधिक और किसान हमारे साथ जुड़ जाएंगे। इसके बाद किसानों की संख्या 55,000-60,000 हो जाएगी।

इस बीच राज्य सरकार में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने मुलुंद में किसान नेताओं से मुलाकात की और उनकी ज्यादातर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का भी वादा किया। शिवसेना की युवा इकाई के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने पार्टी कोटे से मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ विक्रोली में आंदोलनकारी किसानों से मुलाकात की। ठाकरे ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
खाड़ी में गहराया जल संकट! ईरान के हमले से कुवैत का डीसैलिनेशन प्लांट क्षतिग्रस्त, बढ़ी चिंता
खाड़ी में गहराया जल संकट! ईरान के हमले से कुवैत का डीसैलिनेशन प्लांट क्षतिग्रस्त, बढ़ी चिंता
अब पासवर्ड की जरूरत खत्म! दिल की धड़कनों से अनलॉक होगा फोन, आई नई Vital ID तकनीक
अब पासवर्ड की जरूरत खत्म! दिल की धड़कनों से अनलॉक होगा फोन, आई नई Vital ID तकनीक
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका