न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

4 साल में सरकार ने गंगा सफाई में खर्च किए 3475.46 करोड़ रुपये, लेकिन पता नहीं कितनी हुई सफाई

केंद्र सरकार ने 2014 से लेकर अब तक गंगा सफाई में 3475.46 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 9:19:38

4 साल में सरकार ने गंगा सफाई में खर्च किए 3475.46 करोड़ रुपये, लेकिन पता नहीं कितनी हुई सफाई

केंद्र सरकार ने 2014 से लेकर अब तक गंगा सफाई में 3475.46 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। पिछले वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा 1625.11 करोड़ रुपये खर्च किए गए। लेकिन सरकार को नहीं पता कि अब तक गंगा कितने प्रतिशत साफ हुई है और एक केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में दावा कर दिया कि अगले साल मार्च तक 80 फीसदी गंगा साफ हो जाएगी।

सूचना के अधिकार के तहत ग्रेटर नोएडा के रामवीर सिंह को भेजे गए जवाब में जल संसाधन मंत्रालय ने साल दर साल खर्च का ब्योरा दिया है। आरटीआई में गंगा सफाई पर हुए खर्च के सवाल पर मंत्रालय ने सूचित किया कि केंद्र और राज्यों के कार्यक्रम के तहत 2014 से अब तक कुल 3475.46 करोड़ रुपये 2014 से खर्च किए गए हैं जबकि 5298.22 करोड़ रुपये जारी किए गए। इसमें 2014-15 में 170.99 करोड़ रुपये, 2015-16 में 602.60 करोड़ रुपये, 2016-17 में 1062.81 करोड़ रुपये और सर्वाधिक 2017-18 में 1625.11 करोड़ रुपये खर्च किए गए। वित्त वर्ष 2018-19 में अब तक 13.95 करोड़ रुपये का खर्च नदी की सफाई में किया जा चुका है।

सफाई की स्थिति पूछे जाने पर मंत्रालय ने कह दिया कि यह सतत प्रक्रिया है। नदी को 2020 तक पूरी तरह से साफ करने की योजना के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्रालय ने आरटीआई में पूछे गए पांच सवालों के जवाब में बताया कि नमामी गंगे कार्यक्रम के तहत अब तक 100 सीवेज ढांचे और एसटीपी परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें से 20 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि अन्य में विभिन्न स्तरों पर काम चल रहा है।

गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने के अभियान के सवाल पर मंत्रालय ने कहा है कि कई अभियान और गतिविधियां चल रही हैं, जिसमें लोग हिस्सा ले रहे हैं। नमामी गंगे के तहत 16 कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित कराए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल