न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना काल में गई नौकरी और सिर पर पांच लाख रुपये का कर्ज, अवसाद में आकर लगाई फांसी

एक मामला सामने आया पंजाब के मोहाली से जहां फेज-3बी2 के रहने वाले गुरबीर सिंह (32) ने कोरोना काल में नौकरी जाने से अवसाद के चलते फंदा लगाकर जान दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 10:52:37

कोरोना काल में गई नौकरी और सिर पर पांच लाख रुपये का कर्ज, अवसाद में आकर लगाई फांसी

कोरोना से जहां देशभर में मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर चुका हैं। वहीँ दूसरी ओर कोरोना के प्रभाव से नौकरी जाने वाले लोगों के आत्महत्या का मामलों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया पंजाब के मोहाली से जहां फेज-3बी2 के रहने वाले गुरबीर सिंह (32) ने कोरोना काल में नौकरी जाने से अवसाद के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। गुरबीर सिंह की पत्नी जो कि चंडीगढ़ के सेक्टर- 16 स्थित जीएमएसएच में स्टाफ नर्स हैं।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनके पति कमरे का दरवाजा अंदर से नहीं खोल रहे हैं। इस सूचना पर पहुंची पीसीआर पार्टी ने घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो गुरबीर सिंह की लाश पंखे से बंधे फंदे से लटक रही थी। गुरबीर सिंह अपनी पत्नी के साथ फेज-3बी2 में एक किराये के मकान में रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक कोराना लॉकडाउन के दौरान गुरबीर सिंह बेरोजगार हो गए थे। इस कारण वह ज्यादातर घर में ही रहते थे। रोजाना की तरह सोमवार को भी गुरबीर की पत्नी सुबह 8 बजे अपनी ड्यूटी के लिए चंडीगढ़ चली गई थी। जब वह दोपहर 3 बजे लौटी तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब गुरबीर ने दरवाजा नहीं खोला तो उसकी पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया।

इसके बाद पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंची। पीसीआर कर्मचारियों ने घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। अंदर देखा तो पंखे से बंधे फंदे से गुरबीर सिंह की लाश लटक रही थी। मृतक गुरबीर सिंह की पत्नी ने पुलिस को बताया कि गुरबीर सिंह की कोरोना काल में नौकरी चले जाने के कारण वह परेशान होकर अवसाद में चल रहे थे।

मृतक गुरबीर की मां फेज-7 में रहती हैं और गुरबीर के पिता का देहांत हो चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अभी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस भी इसे आत्महत्या का मामला ही मान रही है।

हाईप्रोफाइल जॉब जाने से था अवसाद में

पुलिस को दिए बयान में मृतक गुरबीर सिंह की पत्नी ने बताया कि उसका पति आईटी पार्क चंडीगढ़ में एक मल्टीनेशनल कंपनी में हाई प्रोफाइल जॉब पर था। कोरोना काल के दौरान उसकी जॉब चली गई थी। गुरबीर पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज भी था, इस कारण वह परेशान चल रहा था। इस बेरोजगारी के दौरान गुरबीर सिंह अवसाद में रहने लगा था। हालांकि अभी कुछ महीने पहले इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-8 में किसी कंपनी में काम शुरू किया था।

मटौर थाना एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई है। जांच अभी जारी है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। यहां शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल