न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा हादसा : चश्मदीद निहाल सिंह ने बताया - चंद मिनटों में खून बस से बहकर नाले के पानी में मिलने लगा

53 यात्रियों को ले जा रही एक जनरथ बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में लगभग 30 लोग मारे गए है। जबकि 23 यात्री घायल हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jul 2019 9:56:17

आगरा हादसा : चश्मदीद निहाल सिंह ने बताया - चंद मिनटों में खून बस से बहकर नाले के पानी में मिलने लगा

आगरा के थाना एताम्दपुर क्षेत्र के पास सोमवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर तकरीबन साढ़े 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। 53 यात्रियों को ले जा रही एक जनरथ बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में लगभग 30 लोग मारे गए है। जबकि 23 यात्री घायल हैं। सोमवार सुबह जब यह हादसा हुआ उस समय चौगान गांव, एत्मादपुर के निहाल सिंह खेत में थे। उन्होंने ही सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया था। बस तक सबसे पहले पहुंचने वाले निहाल ने आंखों देखा जो मंजर बताया उसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप सकता है। कई दिन, महीनों और वर्षों तक इस हादसे की तस्वीर दिल-दिमाग पर असर डाल सकती है।

निहाल सिंह कहा कि इतनी लाशें पहली बार देखी थी। एक-एक लाश को हटाकर घायलों को तलाश रहा था। उन्होंने कहा कई घायलों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला। निहाल ने कहा, 'दो-दो, तीन-तीन लाशों के नीचे बेहोश हो चुके घायल दबे हुए थे। 6 घायलों को तो खुद मैंने अकेले ही लाशों के नीचे से निकाला। कराहने की आवाज़ों का पीछा करते हुए घायलों को तलाशने का काम किया।'

चंद मिनटों में ही खून बस से बहकर नाले के पानी में मिलने लगा

निहाल ने बताया, 'ड्राइवर साइड से बस नाले में आधी डूब चुकी थी। बस के शीशे बंद होने के कारण कई लोग हाथ-पैर चला रहे थे। चंद मिनटों में ही खून बस से बहकर नाले के पानी में मिलने लगा था। जिंदा लोग कम और लाशों के ढेर ज्यादा नज़र आ रहे थे। गांव तक मदद मांगने जाता तो काफी देर हो जाती। इसलिए जितना हो सका पहले अकेले ही लोगों को बचाने की ठानी।'

एक घायल ने मेरा पैर पकड़ लिया

निहाल ने बताया कि जो लोग चिल्ला रहे थे उन्हें किसी तरह से खींचकर बाहर लाया। उन्‍होंने कहा, 'इसी बीच एक घायल ने मेरा पैर पकड़ लिया। बोला अंदर मेरी बच्ची और पत्नी है। अगर देर हो गई तो वो मर जाएंगे। यह सुनकर मेरी आंखों से आंसू आ गए, लेकिन मैं अकेला क्या कर सकता था। जो भी घायल पास नज़र आ रहा था और आसानी से निकल सकता था उसे पहले बाहर ला रहा था।'

निहाल ने बताया 'जब मुझे लगा कि अब मैं अकेला कुछ नहीं कर पाऊंगा तो गांव की ओर दौड़ लगा दी। उसने पहले 1 घायल यात्री का मोबाइल लेकर 100 नंबर पर पुलिस को दुर्घटना की सूचना दे दी। तब तक गांव से भी कई लोग आ गए। गांव में एक जेसीबी थी उसे भी ले आए। अब लोगों के कराहने की आवाज़ तो आ रही थी, लेकिन कराहने वाले दिखाई नहीं दे रहे थे। इतनी लाशें पहली बार देखी थी। एक-एक लाश को हटाकर घायलों को तलाशने लगा।'

लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी बस

पुलिस ने कहा कि सड़क पर कोई निशान नहीं था। हादसे में बचे लोगों ने भी कहा कि बस को लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा था। हादसे का असर ऐसा था कि उसका एक टायर बस के नाले में गिरने के बाद फट गया। पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 यात्रियों को बचा लिया गया था और शेष लोगों को भी बचाने की कोशिश की गई थी। 30 मृतकों में से 19 की पहचान हो चुकी है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो कोमा में हैं और उनकी पहचान नहीं की जा सकी है। आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने कहा, ‘हम सभी पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जब हमारे पास सभी विवरण होंगे, हम उसे सार्वजनिक करेंगे।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत