न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंगेर में 110 फुट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची को 28 घंटे बाद निकाला, सीएम नीतीश ने रेस्क्यू टीम को दी बधाई

बिहार के मुंगेर में 225 फुट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम सना को आखिरकार 28 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद एनडीआरएफ के दल ने बचाने में सफलता हासिल कर ली

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 6:52:56

मुंगेर में 110 फुट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची को 28 घंटे बाद निकाला, सीएम नीतीश ने रेस्क्यू टीम को दी बधाई

बिहार के मुंगेर में 110 फुट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम सना को आखिरकार 28 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद एनडीआरएफ के दल ने बचाने में सफलता हासिल कर ली। जिले के एसपी ने बताया कि बच्ची पूरी तरह ठीक है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेस्क्यू टीम को बधाई दी है ।

मुंगेर जिले में मंगलवार की शाम को करीब चार बजे एक बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची करीब 28 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद सकुशल बाहर निकाल ली गई। मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुर्गीयाचक मोहल्ला में एक घर के आंगन में समरसिबल बोरिंग के लिए किए गए 110 फुट गहरे बोरवेल में सना नाम की यह बच्ची मंगलवार को गिर गई थी। वह अपने ननिहाल आई हुई थी और खेलने के दौरान वह बोरवेल में गिर गई थी।

bihar,munger,bore well,girl,rescued

बता दें कि बच्ची को बचाने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ स्थानीय प्रशासन की टीमें लगी थीं। एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची को बचाने के लिए 45 फुट गहरा गड्ढा खोदा था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को रात 9.45 बजे सन्नो को बोरवेल से सकुशल निकाल लिए जाने पर खुशी एवं संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही परिजनों एवं बचाव दल के तमाम सदस्यों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने बचाव दल में शामिल आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बाद भी सन्नो का बोरवेल से सकुशल निकाला जाना बेहतर टीम समन्वय का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने सना को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है और उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल