न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : विधानसभा सचिवालय तक पहुंचा कोरोना, 24 कर्मचारियों के संक्रमित होने से मचा हड़कंप

कोरोना विधानसभा सचिवालय तक पहुंच चुका हैं और 24 कर्मचारियों के संक्रमित होने से चिंता और बढ़ गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 12:43:37

उत्तर प्रदेश : विधानसभा सचिवालय तक पहुंचा कोरोना, 24 कर्मचारियों के संक्रमित होने से मचा हड़कंप

देश में बढ़ता कोरोना चिंता का विषय है जिससे करीब 27 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भी हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं जहां पिछले 24 घंटे में 4 हजार 186 नए रोगी बढ़े हैं। जबकि 69 संक्रमितों की मौत हुई है। चिंता की बात तो यह हैं कि कोरोना विधानसभा सचिवालय तक पहुंच चुका हैं और 24 कर्मचारियों के संक्रमित होने से चिंता और बढ़ गई हैं। 20 अगस्त से शुरू हो रहे मानसूत्र सत्र को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों की जांच कराई गई। एसीएमओ डॉ. एमके सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कोरोना की जांच के लिए विधानसभा सचिवालय पहुंची।

देर शाम तक 620 कर्मचारियों व अधिकारियों की जांच की। इनमें से 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित पाए जाने पर विस सचिवालय में हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि अभी एक तिहाई कर्मचारी ही ड्यूटी पर थे। वहीं, जो कर्मचारी व अधिकारी पॉजिटिव पाए गए हैं, उनकी कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग की जाएगी और कार्यालय को सैनिटाइज भी कराया जाएगा।

राज्य में सर्वाधिक 10 संक्रमितों की मौत कानपुर नगर में हुई। कानपुर नगर में 10, लखनऊ में 8, मुरादाबाद में 6, प्रयागराज, उन्नाव में 4-4, वाराणसी, बस्ती में 3-3, गोरखपुर, झांसी, आजमगढ़, मथुरा, जालौन, अयोध्या में 2-2, बलिया, जौनपुर, मेरठ, आगरा सहारनपुर, शाहजहांपुर, हापुड़, बहराइच, बिजनौर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, अमेठी, बागपत, एटा, बांदा, श्रावस्ती, हमीरपुर में 1-1 रोगियों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,58,216 पहुंच गई है। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से तीन दिनों के लिए शुरू होगा। लेकिन इससे पहले एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सोमवार को सचिवालय के 622 अधिकारी और कर्मियों की कोरोना जांच हुई। जिसमें 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद डीएम लखनऊ ने सभी विधायकों व उनके निजी स्टाफ की जांच कराए जाने का निर्णय लिया है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी का सैंपल लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप