न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान में फंसे 234 भारतीय स्वदेश लौटे, भारत में तीसरी मौत

बुरी तरह कोरोना वायरस की मार झेल रहे ईरान में फंसे 234 भारतीयों को भारत ले आया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Mar 2020 9:34:31

ईरान में फंसे 234 भारतीय स्वदेश लौटे, भारत में तीसरी मौत

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस (Coronavirus) भारत समेत 137 देशों में यह फैल चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार तक दुनिया भर में संक्रमितों की संख्या 150,000 से अधिक हो गई है। इस वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 5500 से अधिक हो गई है। भारत में इस वायरस की वजह से तीन मौतें हुई है। भारत में इस वायरस के 83 मामले सामने आ चुके है जिनमे से 10 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए है। बता दे, चीन के बाद इटली और ईरान दो ऐसे देश है जो सबसे ज्यादा इस वायरस की मार झेल रहे है। बुरी तरह कोरोना वायरस की मार झेल रहे ईरान में फंसे 234 भारतीयों को भारत ले आया गया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि इस जत्थे में 131 स्टूडेंट और 103 तीर्थ यात्री शामिल हैं। जयशंकर ने इसके लिए ईरान सरकार और भारतीय दूतावास को धन्यवाद कहा है। ईरान से विमान दिल्ली पहुंचा और यहां से फिर जैसलमेर के लिए रवाना हुआ। आर्मी के आइसोलेशन वॉर्ड में सभी आने वालों की स्क्रीनिंग की जाएगी और इसके बाद जैसलमेर के क्वैरंटाइन में रखा जाएगा।

शुक्रवार को 44 यात्रियों का एक जत्था ईरान से भारत वापस लाया गया था। दूसरा जत्था शुक्रवार को ईरान से यहां पहुंचा था। ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल है और सरकार वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने की योजनाओं पर काम कर रही है। ईरान से 58 भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को लौटा था। ईरान में शनिवार को इस खतरनाक वायरस से लगभग 100 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही वहां का आंकड़ा 700 के करीब पहुंच गया है। देश में लगभग 13000 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। पश्चिम एशिया में ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

ईरान के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। ईरान के शीर्ष नेता खोमैनी के सलाहकार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर दो सप्ताह के लिए पाबंदी लगा दी है। खाड़ी देश भी दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस की चपेट में हैं।

भारत में तीन मौतें

सऊदी अरब से हाल में लौटे 71 वर्षीय कोरोना वायरस (COVID-19) के संदिग्ध मरीज की महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार दोपहर मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि मृतक मधुमेह और उच्च रक्तचाप का मरीज था। इससे पहले दिल्ली में भी एक महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 69 साल थी और वह कोरोना वायरस की चपेट में थी। महिला दिल्ली के जनकपुरी इलाके की रहने वाली थी। वहीं, कर्नाटक में चार दिन पहले हुई 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मौत थी। इस संबंध में राज्य सरकार ने गुरुवार को बताया था कि इस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह था, जिस कारण उसका इलाज चल रहा था। मौत से पहले लिए गए उसके सैंपल की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर