न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : अमेरिका में 22 लाख और UK में होंगी 5 लाख मौतें- स्टडी

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अमेरिका (America) में 22 लाख और यूके (Britain) में करीब 5 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 10:33:13

कोरोना वायरस : अमेरिका में 22 लाख और UK में होंगी 5 लाख मौतें- स्टडी

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अमेरिका (America) में 22 लाख और यूके (Britain) में करीब 5 लाख लोगों की मौत हो सकती है। यह खुलासा ब्रिटेन में एक स्टडी में किया गया है। कोराना वायरस (COVID-19) का संक्रमण यहां तेजी से पैर पसार रहा है। स्टडी में कहा गया है कि सरकार जितना अंदाजा लगा रही है, उससे कहीं ज्यादा मौतें होंगी। स्टडी कोरोना वायरस से होने वाले सबसे खराब हालात की ओर इशारा कर रही हैं। कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी जारी करने वाली स्टडी लंदन के इंपीरियल कॉलेज के एक मैथेमेटिकल बॉयोलॉजी के प्रोफेसर नील फरग्यूशन ने तैयार की है। इन्होंने इटली से लिए डाटा के आधार पर कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों का अंदाजा लगाया है।

ब्रिटेन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सभी तरह के सोशल लाइफ को प्रतिबंध कर दिया। दुनिया की पांचवी बड़ी इकोनॉमी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि खासकर 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। इस स्टडी से ब्रिटिश सरकार को महामारी से निपटने में मदद मिल सकती है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने महामारी से निपटने के अपने प्लान में तेजी लाई है। इसमें एक्सपर्ट की सलाह को भी शामिल किया जा रहा है और सरकार के एक्शन प्लान में नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।

क्या कहा गया स्टडी में?

स्टडी में कहा गया है कि संक्रमण को रोकने के सरकार के पिछले प्लान में लोगों को आइसोलेशन में भेजने के बावजूद सामाजिक तौर पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए। जिसकी वजह से 2.5 लाख लोगों की मौत हो सकती है। स्टडी में ब्रिटेन की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर भी इशारा किया गया है। नील फरग्यूशन ने 1918 की महामारी की तुलना कोरोना वायरस से की है। उन्होंने कहा है कि महामारी से निपटने के पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं, जिसकी वजह से अमेरिका में 22 लाख और यूके में 5 लाख मौतें हो सकती हैं।

स्टडी में यह भी कहा गया है कि वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कड़े सामाजिक प्रतिबंध लगाने चाहिए। क्लब, पब और थियेटर को पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो महामारी के भयावह परिणाम हो सकते हैं।आगे आने वाला वक्त बहुत कठिन है। इस स्टडी के एक और रिसर्चर की तरफ से कहा गया है कि महामारी की वजह से समाज और हमारी अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर