
जिले के परबतसर थाना पुलिस ने देर रात अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। जिसमें बीयर, अंग्रेजी शराब और देशी शराब की कुल 21 पेटियां बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री के 10400 रुपए भी जब्त किए गए। साथ ही अवैध शराब बेचने के लिए एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गोपनीय तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी दौरान एक टास्क के तहत बिदीयाद गांव में रेड मारी गई। जहां अवैध शराब विक्रय करते हुए आंसूराम पुत्र पन्नाराम को गिरफ्तार किया। जो इसी गांव का रहने वाला है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई।
पुलिस रेड के दौरान कुल 8 पेटी बीयर, 11 पेटी अंग्रेजी शराब, 2 पेटी देशी शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बुक्री के 10400 रुपए भी जब्त किए गए। फिलहाल आरोपी से अवैध शराब के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही जिले में अवैध शराब को बेचने के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।














