न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 का रंगारंग उद्घाटन शुरू

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के उद्घाटन समारोह का आगाज गोल्ड कोस्ट शहर में हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Apr 2018 4:58:31

गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 का रंगारंग उद्घाटन शुरू

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के उद्घाटन समारोह का आगाज गोल्ड कोस्ट शहर में हो गया है। भारत के कुल 221 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। खेलों के शुभारंभ समारोह में भारत की अगुआई रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु कर रहीं हैं। मूसलाधार बारिश के बीच इस गेम्स का रंगारंग आगाज हो रहा है। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा है। कार्यक्रम की शुरुआत में जैसे ही काउंटडाउन खत्म हुआ तो जश्न की शुरुआत आतिशबाजी के साथ हुई। उद्घाटन समारोह में ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति की झलक दिख रही है।

उद्घाटन समारोह का थीम 'हैलो अर्थ' रखा गया है और इसी के साथ नीले रंग के फायरवर्क के अधिकारिक रूप से समारोह का उद्घाटन हुआ। ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स के सदस्यों द्वारा ऑस्ट्रेलिया , ऐबरिजनल और टोरेस स्ट्रेट आइलन्डर का ध्वज फहराया गया। इस उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेज पर प्रिंस ऑफ वेल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवाल और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल मैजूद थे। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ खेलों के चेयरमैन लुईस मार्टिन और गोल्ड कोस्ट 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के अध्यक्ष पीटर बेट्टी भी उपस्थित थे।

commonwealth games,commonwealth games opening ceremony,commonwealth games 2018

कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे सभी देशों की परेड शुरू हो गई है और सबसे पहले स्कॉटलैंड आई। जो 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ की मेजबान थी। इसमें पृथ्वी के इतिहास की जानकारी बीच स्टेडियम में फोटो के जरिए दी। पेंगी की शुरुआत के साथ हमें मनुष्य के कई रूप देखने को मिले, जिससे जिंदगी का विकास होते हुए व्यक्ति का रूप बदला। इसे सिगुर रोस की धुन के साथ पेश किया गया। लैंड मास को विभाजित किया गया, उन महाद्वीपों को आकार दिया गया है, जिसमें हमें मिगालू , एक सफेद व्हेल देखने को मिली, जिसे बाद में हम देखने की उम्मीद कर सकते हैं।

जानिए गोल्ड कोस्ट के बारे में

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत में बसा एक खूबसूरत शहर गोल्ड कोस्ट इस समय चर्चा में है। समुद्र के किनारे स्थित यह शहर 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर रहा है। यह शहर राज्य की राजधानी ब्रिस्बेन के दक्षिण-दक्षिण पूर्व क्षेत्र में बसा हुआ है। 414.3 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल वाले इस शहर की जनसंख्या 2016 की जनगणना के मुताबिक 638,090 लाख है।

commonwealth games,commonwealth games opening ceremony,commonwealth games 2018

यह ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहरों में से छठे नंबर पर है। वहीं, गैर राजधानी वाले शहरों में यह शहर सबसे बड़ा शहर है। यह ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक स्थलों में शामिल हैं, जहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। इस शहर की खासियत यहां का खुशनमा मौसम और बीच हैं, जहां सर्फर अपना स्वर्ग पाते हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों के कारण इस शहर का पर्यटन भी काफी निखरकर सामने आएगा, क्योंकि दुनियाभर से लोग यहां खेल देखने और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचेंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के मुकाबले गुरुवार से शुरू हो जाएंगे। भारत ने पिछले ग्लास्गो कॉमनवेल्थ में 15 गोल्ड, 30 सिल्वर, 19 ब्रॉन्ज सहित 64 मेडल जीते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत