न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस ने दिल्ली में रखे कदम, पहला पॉजिटिव केस, देश में 2 नए मामले

दुनिया के करीब 57 देशों में अब तक कोरोना वायरस फैल चुका है। अब इस वायरस से संक्रमित व्यकित की पहचान देश की राजधानी दिल्ली में भी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Mar 2020 3:53:29

कोरोना वायरस ने दिल्ली में रखे कदम, पहला पॉजिटिव केस, देश में 2 नए मामले

दुनिया के करीब 57 देशों में अब तक कोरोना वायरस फैल चुका है। अब इस वायरस से संक्रमित व्यकित की पहचान देश की राजधानी दिल्ली में भी हुई है। दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा तेलंगाना के भी एक शख्स को कोरोना से पीड़ित पाया गया है। बताया गया कि दिल्ली में जिस मरीज को कोरोना से पीड़ित पाया गया है, वह इटली से आया था। दूसरा शख्स दुबई से आया है। बता दें कि इससे पहले केरल में कोरोना वायरस के 3 पीड़ित सामने आए थे। आपको बता दे, इटली में कोरोना वायरस से अब 29 मौतें हो चुकी हैं और 1128 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, उत्तरी इटली के पाविया शहर में फंसे 85 भारतीय स्टूडेंट्स पिछले एक हफ्ते से भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है। इनमें से कुछ भारतीयों ने भारत लौटने के लिए टिकट बुक की थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते उन विमानों को रद्द कर दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि नए मामले सामने आने के बाद मरीजों पर बारीक नजर रखी जा रही है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। इससे पहले चीन से लाए गए भारतीय नागरिकों को मानसेर सेंटर में रखा गया है, जहां उनकी निगरानी की जा रही है। इन लोगों से किसी को भी मिलने की अनुमति नहीं है। वहीं, विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

हाल में जापान से 'डायमंड प्रिंसेज' क्रूज से भारत के 119 नागरिकों को रेस्क्यू किया गया था। इन सभी लोगों को भारत लाने के बाद सीधे मानेसर सेंटर ले जाया गया है, जहां इन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आपको बताते चलें कि तमाम उपायों के चलते भारत में अभी तक कोरोना के चलते किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। आपको बता दें कि इससे पहले केरल में कोरोना के तीन मामले सामने आए हैं। हालांकि, इन तीनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इन सभी को डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है।

coronavirus,delhi,india,china,news

बता दे, दुनियाभर में अब तक 86 हज़ार से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं और करीब 3000 लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है। मरने वालों की अधिक संख्या चीन में है। वहीं, WHO की ओर से ताजा आंकड़े जारी किए गए है जिसमें बताया गया है कि पूरी दुनिया में कहां-कहां कोरोना का कहर है...

-हांगकांग: 94 मामले, 2 मौतें

-दक्षिण कोरिया: 3526 मामले, 17 मौतें

- इटली: 1128 मामले, 29 मौतें

- जापान: डायमंड प्रिंसेस क्रूज से 705 सहित 947 मामले, 12 मौतें

- अमेरिका: 62 मामले, 1 मौत

- UK: 23 मामले, 1 मौत

- फिलीपींस: 3 मामले, 1 मौत

- थाइलैंड: 42 मामले, 1 मौत

- ताइवान: 39 मामले, 1 मौत

- ईरान: 604 मामले, 54 मौतें

- फ्रांस: 100 मामले, 2 मौतें

केस

- मकाऊ: 10

- जर्मनी: 66

- सिंगापुर: 102

- स्पेन: 46

- कुवैत: 45

- बहरीन: 38

- मलेशिया: 24

- ऑस्ट्रेलिया: 23

- कनाडा: 20

- यूएई: 19

- वियतनाम: 16

- नॉर्वे: 15

- इराक: 13

- स्वीडन: 13

- स्विट्जरलैंड: 10

- लेबनान: 7

- नीदरलैंड: 7

- क्रोएशिया: 6

- ओमान: 6

- ऑस्ट्रिया: 5

- इजराइल: 5

- भारतः 3

- रूस: 5

- ग्रीस: 4

- मेक्सिको: 4

- पाकिस्तान: 4

- फिनलैंड: 3

- भारत: 3

- रोमानिया: 3

- ब्राजील: 2

- डेनमार्क: 2

- जॉर्जिया: 2

- अल्जीरिया: १

- अफगानिस्तान: 1

- अज़रबैजान: 1

- बेलारूस: 1

- बेल्जियम: 1

- कंबोडिया: 1

- इक्वाडोर: 1

- मिस्र: 1

- एस्टोनिया: 1

- आइसलैंड: 1

- आयरलैंड: 1

- लिथुआनिया: 1

- मोनाको: 1

- नेपाल: 1

- न्यूजीलैंड: 1

- नाइजीरिया: 1

- उत्तर मैसेडोनिया: 1

- कतर: 1

- सैन मैरिनो: 1

- श्रीलंका: 1

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर