न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर / दो महीने के बच्चे ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में महज 2 महीने के बच्चे ने कोरोना वायरस के खिलाफ जीत दर्ज की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 May 2020 11:47:41

इंदौर / दो महीने के बच्चे ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में महज 2 महीने के बच्चे ने कोरोना वायरस के खिलाफ जीत दर्ज की है। अस्पताल में इलाज के साथ ही अपनी अच्छी प्रतिरोधक क्षमता के बूते यह नौनिहाल इस महामारी के संक्रमण से मुक्त हो गया है। शहर के चोइथराम अस्पताल की वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ रश्मि शाद ने शुक्रवार को बताया, कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद दो महीने का बच्चा एक मई को हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उसे सांस लेने में थोड़ी परेशानी और बुखार था।

उन्होंने बताया, बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है। इस कारण दवाओं का उस पर जल्दी असर हुआ। इलाज के बाद लगातार दो जांचों में वह कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त पाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल से बुधवार को छुट्टी दे दी गई।

शाद ने बताया कि चूंकि बच्चा बहुत छोटा है और उसे मां की देखभाल की जरूरत है। इसलिए उसकी मां मास्क पहनकर और संक्रमण से बचाव के अन्य उपाय करते हुए अस्पताल में भी बच्चे को दूध पिला रही थी। उन्होंने बताया कि जांच में बच्चे के माता-पिता कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए हैं। बच्चे को उसके एक नजदीकी रिश्तेदार से इस महामारी का संक्रमण हुआ था।

शाद ने बताया, अबोध बच्चे को तो पता ही नहीं था कि उसे क्या हुआ है? लेकिन बच्चे के माता-पिता उसके स्वास्थ्य को लेकर जाहिर तौर पर चिंतित हो रहे थे। हम काउंसलिंग के जरिए उसके माता-पिता को लगातार समझा रहे थे कि वह जल्द ठीक हो जाएगा। उत्साहित शिशु रोग विशेषज्ञ ने कहा, और देखिए, ऐसा ही हुआ। बच्चा कोविड-19 को हराकर घर लौट चुका है।इंदौर, देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में कोविड-19 (Covid-19) के मरीजों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 1,727 पर पहुंच गई है। इनमें से 86 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि 663 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। शुक्रवार को कोरोना के 28 नए मामले सामने आए है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका