न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : आत्महत्या के लिए मालगाड़ी के आगे कूदे युवक और महिला, विवाहिता के पैर कटे लेकिन शख्स की मौत

एक मामला राजस्थान के मेड़ता रोड से सामने आ रहा हैं जहां एक 19 साल का अविवाहित युवक और दो बच्चों की मां 26 साल की विवाहिता आत्महत्या के लिए मालगाड़ी के आगे कूद गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 1:41:25

राजस्थान : आत्महत्या के लिए मालगाड़ी के आगे कूदे युवक और महिला, विवाहिता के पैर कटे लेकिन शख्स की मौत

कई बार आत्महत्या के ऐसे मामले सामने आते हैं जो हैरानी में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के मेड़ता रोड से सामने आ रहा हैं जहां एक 19 साल का अविवाहित युवक और दो बच्चों की मां 26 साल की विवाहिता आत्महत्या के लिए मालगाड़ी के आगे कूद गए। हादसे में शख्स की मृत्यु हो गई और विवाहिता के पैर कट गए। मेड़ता रोड-डेगाना रेलमार्ग मध्य रेण के पास बुधवार सुबह साढ़े 5 बजे यह घटना हुई। युवक की तो मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला घायल होने से उसे अजमेर रेफर किया गया। जीआरपी ने मामला मर्ग में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मेड़ता रोड- डेगाना रेलमार्ग मध्य रेण स्टेशन पर एनएच 89 हाइवे पर स्थित फाटक के पास में बुधवार तड़के गुजरी एक मालगाड़ी से एक युवक व महिला ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि मालगाड़ी रुकी नहीं थी मगर स्टेशन मास्टर को जानकारी होने पर तुरंत सूचना जोधपुर कंट्रोल को देने पर जीआरपी हैड कांस्टेबल लादूराम विश्नोई, महिला सिपाही बेबी डारा मौके पर पहुंचे। युवक की मौत हो चुकी थी। महिला घायल अवस्था में होने पर उसे तुरंत एंबुलेंस से मेड़ता भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार करवाया जाकर अजमेर रेफर किया गया।

news,latest news,suicide news,suicide incident,medta city,rajasthan

मृतक की शिनाख्त आलनिवायास निवासी हस्तीराम बावरी (19) पुत्र पप्पूराम चौकीदार के रूप में होने पर परिजनों को सूचना देने पर मौके पर पहुंचे। इस दौरान जीआरपी थानाधिकारी मेड़ता रोड हेम सिंह, आरपीएफ डेगाना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सोमवीर चौधरी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी ने मामला मर्ग में दर्ज कर मृतक हस्तीराम का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थानाधिकारी जीआरपी ने बताया कि मृतक के पिता पप्पूराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि मृतक रात 8 बजे मोटरसाइकिल घर से अचानक निकाल कर गया था। पूछताछ करने पर सामने आया कि हमारे समाज की एक 26 वर्षीय महिला भी लापता है, जो दो बच्चों की माता है, जिसके एक वर्षीय व तीन वर्षीय दो पुत्र भी है। महिला अपने दोनों मासूमों को घर पर ही छोड़कर निकली थी। दोनों परिवारों ने रात को तलाश शुरू की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हस्तीराम एवं घायल 26 वर्षीय महिला दोनों आलनियावास निवासी है। दोनों घर से बाइक पर रात्रि करीब 8 से 8:30 बजे के बीच निकले थे। घर पर नहीं होने पर परिजनों ने आसपास में खेत-खलियानों में खोजबीन की मगर दोनों का कहीं पता नहीं लगा। दोनों के परिजन पूरी रात दोनों की तलाशी में लगे रहे। इस बीच बुधवार सुबह 6:30 बजे दूरभाष पर समाचार मिले की हस्तीराम ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। साथ में महिला है जो गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?