न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी जयपुर में भी हुई कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से लौटी 18 वर्षीया युवती मिली पॉजिटिव

राजस्थान के श्रीगंगानगर में कोरोना का नया स्ट्रेन पहले आ चुका हैं और अब प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी इसकी एंट्री हो चुकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 5:49:05

राजधानी जयपुर में भी हुई कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से लौटी 18 वर्षीया युवती मिली पॉजिटिव

देश में कोरोना का कहर जारी हैं और इस बीच कोरोना के नए स्ट्रेन ने और चिंता बढ़ा दी हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में कोरोना का नया स्ट्रेन पहले आ चुका हैं और अब प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी इसकी एंट्री हो चुकी हैं। यहां शहर का पहला केस गुरुवार रात को तिलक नगर में आया। जहां 18 वर्षीया एक युवती में कोरोना के नए स्ट्रेन की पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आई है। पिछले दिनों यह युवती ब्रिटेन से जयपुर लौटी थी। इसके बाद यहां कोरोना जांच में युवती के पॉजिटिव मिलने पर उसके सैंपल दिल्ली स्थित लैब में भेजे गए थे।

इसकी रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई। जिसमें युवती में नए कोरोना स्ट्रेन की पुष्टि हुई। इससे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। जयपुर शहर (प्रथम) सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम वर्मा के निर्देशन में चिकित्सा विभाग की टीम युवती के तिलक नगर स्थित घर पहुंची। यहां उसे क्वारेंटाइन किया गया। मेडिकल टीम ने युवती के घर में मिले उसके माता पिता और भाई सहित घरेलू नौकर के भी एहतियात बरतते हुए कोरोना टेस्ट के सैंपल लिए। सभी को रिपोर्ट आने तक क्वारेंटाइन रहने के लिए पाबंद किया है।

333 व्यक्तियों की आई थी सूची, दस्तावेज जांच में 131 ही निकले

आपको बता दें कि 23 और 24 दिसंबर को भारत आई फ्लाइट्स में आए पैसेंजरों की सूची केंद्र ने राजस्थान सरकार को सौंपी थी। इसमें शुरुआत में 333 पैसेंजर जयपुर के सामने आए थे। लेकिन बाद में दस्तावेजों की जांच की तो कई नाम डबल पाए गए। बाद में वास्तविक पैंसेंजर्स की संख्या 131 निकली। इनमें 108 यात्रियों की जांच कर ली गई थी। जिसमें कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। लेकिन 23 व्यक्तियों की रिपोर्ट आना बाकी था। इनमें गुरुवार को जयपुर की युवती में कोरोना का नया स्ट्रेन होने की पुष्टि हुई।

14 दिन क्वारैंटाइन करने के निर्देश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 23 व 24 दिसंबर को जो लोग ब्रिटेन से जयपुर आए हैं उनके घर पर मेडिकल टीम को भेजा गया था। उन सभी की मॉनिटरिंग की जा रही है। इनको निर्देश दिए गए हैं कि वे 14 दिन तक खुद को पूरी तरह अलग रखे और कोई भी हल्के लक्षण मिले तो उसकी सूचना तुरंत मेडिकल टीम को दें। अगर इस दौरान किसी को लक्षण दिखाई दे तो उनको तुरंत RTPCR टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती