न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : पुलिस की लापरवाही के चलते मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ मंदिर में बेकाबू हुई कांवड़ियों की भीड़, कई जख्मी

बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन के तीसरे सोमवार के दौरान आज सुबह गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भगदड़ मच गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Aug 2018 9:16:29

बिहार : पुलिस की लापरवाही के चलते मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ मंदिर में बेकाबू हुई कांवड़ियों की भीड़, कई जख्मी

बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन के तीसरे सोमवार के दौरान आज सुबह गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भगदड़ मच गई। शहर को ओरिएंट क्लब के पास भगदड़ की नौबत आ गई। इस हादसे में कई कांवड़ियों के घायल होने की सूचना है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलो में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। आपको बता दें कि सावन का तीसरा सोमवार होने की वजह से आज बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे, जिसकी वजह से यहां भगदड़ मच गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।

भगदड़ के दौरान पुलिस की लापरवाही भी देखी गई। कांवड़ियों को उसके हालत पर छोड़ सभी पुलिस के जवान वहां से भाग गए। एसपी ऑपरेशन पुलिसकर्मियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी भी अनसुनी कर दी गई।

बिहार सरकार ने सावन के महीने में भीड़ को नियंत्रित करने के बड़े दावे किए थे, लेकिन ये सारे दावे धरे रह गए। जिस तरह से आज गरीबनाथ मंदिर में यह हादसा हुआ है उसने नीतीश सरकार के दावों की पोल खोल दी है। मंदिर में हुई भगदड़ में घायल लोगों का मुखर्जी सेमिनरी स्थित मिनी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शहर के कल्याणी चौक के पास कांवरियों की सेवा में लगे सदस्य भी आपस में भिड़ गए। देर रात मची भगदड़ से आमगोला गुमटी के पास बैरिकेडिंग टूट गई।

सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मची भगदड़

कांवड़ियों के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासन की है व्यवस्था, फिर भी भगदड़ की नौबत आ गई। सुरक्षा व्यवस्था में 373 मजिस्ट्रेट और 373 पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं। साथ ही 892 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। डीएम और एसएसपी खुद निगरानी कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि मुजफ्फरपुर के इस मंदिर में सावन महीने में शिवभक्तों का तांता लगा रहता है। पहलेजाघाट से गंगाजल भरकर शिवभक्त यहां जलाभिषेक के लिए आते हैं। यह मंदिर शहर के बीचोबीच स्थित है। आज सावन की तासरी सोमवारी है। शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ है। बोलबम और हर-हर महादेव से पूरा इलाका गुंजायमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत