न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा, 13 की मौत, 31 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर हुए एक बड़े सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 31 लोग घायल हो गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Feb 2020 7:37:13

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा, 13 की मौत, 31 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर हुए एक बड़े सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 31 लोग घायल हो गए है। एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रक में डबल डेकर बस जा घुसी। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती किया गया है। यह सड़क हादसा फिरोजाबाद इटावा के बॉर्डर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रात 10 बजे के करीब घटी है। एसएसपी सचिंद्र पटेल के मुताबिक इस बस में 40-45 यात्री सवार थे। सभी घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है सैफई अस्पताल में आपातकालीन वार्ड के मेडिकल ऑफिसर डॉ विश्व दीपक ने बताया कि कम से कम 31 घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि 13 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से मोतिहारी (बिहार) जा रही एक निजी डबल डेकर बस नंबर UP53FT4629 जब फिरोजाबाद के भदान गांव के पास पहुंची तब अचानक बेकाबू हो गई और सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक का काफी हिस्सा बुरी तरह से टूट-फूट गया। ट्रक का नंबर UP22AT3074 है, जो पंचर होने की वजह से सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया था।

हालांकि अब तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी और इसी दौरान इतना बड़ा हादसा हो गया। क्योंकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे काफी चौड़ी सड़क है, फिलहाल मौसम भी साफ है कहीं कोई कोहरा नहीं है ऐसे में घटना की सही वजह जांच के बाद ही मालूम हो पाएगी।

घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और एसपी को मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घालयों के परिवारवालों को हादसे की जानकारी दी जा रही है। जेसीबी की मदद से बस को सड़क से हटा दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी