न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फोर्ब्स की टॉप 250 कंपनियों की लिस्ट में इंफोसिस, टाटा मोटर्स और टीसीएस समेत 12 भारतीय कंपनियां

फोर्ब्स ने सोमवार को दुनिया की 250 सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों की लिस्ट जारी की जिसमे 12 भारतीय कंपनियां शामिल हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Oct 2018 9:10:54

फोर्ब्स की टॉप 250 कंपनियों की लिस्ट में इंफोसिस, टाटा मोटर्स और टीसीएस समेत 12 भारतीय कंपनियां

फोर्ब्स ने सोमवार को दुनिया की 250 सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों की लिस्ट जारी की जिसमे 12 भारतीय कंपनियां शामिल हैं । इन कंपनियों में इन्फोसिस, टीसीएस और टाटा मोटर्स शामिल हैं। मनोरंजन क्षेत्र की वॉल्ट डिज्नी इस सूची में पहले स्थान पर है। वॉल्ट डिज्नी का मार्केट कैप 165 अरब डॉलर है। उसके बाद होटल क्षेत्र की कंपनी हिल्टन दूसरे और इटली की कार कंपनी फेरारी तीसरे स्थान पर रही है। भारत के बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र की सिर्फ एक कंपनी एचडीएफसी इस लिस्ट में स्थान बना पाई है। वह सूची में 217वें स्थान पर है। प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची में शामिल अन्य भारतीय कंपनियों में इन्फोसिस 31वें, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 35वें, टाटा मोटर्स 70वें, टाटा स्टील 131वें, लार्सन एंड टुब्रो 135वें, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 154वें, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन आफ इंडिया 156वें, महिंद्रा एंड महिंद्रा 164वें, एशियन पेंट्स 203वें, सेल 227वें और आईटीसी 239वें स्थान पर हैं।

वर्ष 2018 की शीर्ष दस कंपनियों की सूची में फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की कंपनी वीजा चौथे, डिजिटल भुगतान कंपनी पेपाल पांचवें, मीडिया कंपनी नेटफ्लिक्स छठे, सीमेंस सातवें, ऑनलाइन रिटेलर अमेजन आठवें, मैरियट इंटरनेशनल नौवें तथा मास्टरकार्ड दसवें स्थान पर हैं। वीडियो गेम बनाने वाली जापान की निनटेन्डो 11वें और टोयोटा 12वें नंबर पर रही। जापान की 32 कंपनियां लिस्ट में शामिल हुईं। चीन की 19, फ्रांस की 13 और जर्मनी की 11 कंपनियों को जगह मिली। इस सूची में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा है। कुल 250 कंपनियों की सूची में 61 अमेरिकी कंपनियां हैं। जापान की 32 कंपनियां सूची में स्थान बनाने में सफल रही हैं। कंपनियों की रैंकिंग कई पैमानों के आधार पर की गई। इनमें भरोसा, समाज के प्रति जिम्मेदारी, उत्पादों का प्रदर्शन और नियोक्ता के तौर कंपनी की सेवाएं जैसे मापदंड शामिल हैं। लिस्ट तैयार करने के लिए फोर्ब्स ने स्टेटिस्टा से पार्टनरशिप की। दोनों ने मिलकर 60 देशों के 15 हजार लोगों पर सर्वे किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन