न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंक हड़ताल : आज से दो दिन तक ठप रहेगा काम

सरकारी बैंकों के हजारों कर्मचारियों और अध‍िकारियों ने 30 और 31 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 May 2018 6:56:23

बैंक हड़ताल : आज से दो दिन तक ठप रहेगा काम

सरकारी बैंकों के हजारों कर्मचारियों और अध‍िकारियों ने 30 और 31 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इससे देशभर में बैंकिंग सर्विसेज बुरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं। वेतन संशोधन की अपनी मांगों पर जोर देने के लिये सार्वजनिक बैंक के कर्मचारियों ने बुधवार से दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है।

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने कहा है कि मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष वेतन संशोधन संबंधी मांगों को लेकर सुलह कराने के लिए बुलाई बैठक किसी नतीजे पर पहुंचने में असफल रही। इसे देखते हुये यूनाइटेड फोर आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) से जुड़ी सभी नौ बैंक यूनियनों ने हड़ताल के अपने आह्वान के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बैंकों के एटीएम भी खाली हो सकते हैं।
एआईबीओसी महासिचव डी. टी. फ्रांको ने कहा कि बैठक में यूएफबीयू के नेताओं ने अपनी मांगे रखीं जिसमें यह भी कहा गया कि मांगों पर कदम उठाने में पहले ही काफी देरी हो चुकी है। दो प्रतिशत की पेशकश ठीक नहीं है। इसके साथ ही बैंकों के सातवें-स्केल तक के अधिकारी के वेतनमानों को वेतन संशोधन बातचीत में शामिल करने की पहले से चली आ रही व्यवस्था जारी रखी जानी चाहिये।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनकी कठिन मेहनत के आधार पर वेतन मिलना चाहिये न कि बैंकों के मुनाफे के आधार पर दिया जाना चाहिये। बातचीत के दौरान यूएफबीयू के नेताओं ने बैंकों के परिचालन मुनाफे के आंकड़ों को सामने रखा और बताया कि यह दोगुना हुआ है। किस प्रकार प्रबंधन ने स्टाफ के खर्चों में कटौती की है और कारोबार किस प्रकार से दोगुना हुआ है। भारतीय बैंक संघ ने बातचीत में कोई नई पेशकश नहीं की लेकिन बातचीत जारी रखने का आश्वासन दिया। बैंक संघ ने 5 मई की बैठक में बैंक कर्मचारियों के वेतन में दो प्रतिशत वृद्धि की पेशकश की जिसे कर्मचारी यूनियनों ने अन्यायपूर्ण बताते हुये खारिज कर दिया।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने कहा, 'मुख्य श्रमायुक्त ने कर्मचारियों के मुद्दे का समर्थन किया और बैंक संघ से सकारात्मक रुख अपनाने को कहा है। बैंक संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि वह संशोधित पेशकश पर विचार करेंगे लेकिन उन्होंने यूएफबीयू से अपनी मांग बताने का आग्रह किया।'

बैंक कर्मचारियों के राष्ट्रीय संगठन (एनओबीडब्ल्यू) के उपाध्यक्ष अश्वनी राणा ने कहा कि 21 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक , पुरानी पीढ़ी के बैंक और विदेशी बैंकों के 10 लाख कर्मचारी सभी दो दिन की प्रस्तावित हड़ताल में भाग लेंगे। बैंक कर्मचारी संघों के महासंघ यूएफबीयू ने 30 और 31 मई 2018 को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

हड़ताल के आह्वान को देखते हुए स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रबंधनों ने पहले ही अपने ग्राहकों को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि है यदि हड़ताल हुई तो बैंक के कामकाज पर असर पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत