न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों को ध्यान रख बनाए अपने वैवाहिक जीवन को खुशनुमा

जिंदगी की आपाधापी में हम अपनों को भूलते जा रहे हैं। सच तो यह है कि मोबाइल की तरह हमें अपने रिश्ते-नातों को भी रीचार्ज करते रहना चाहिए, तभी उनकी जीवंतता बनी रहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 10:40:59

इन बातों को ध्यान रख बनाए अपने वैवाहिक जीवन को खुशनुमा

जिंदगी की आपाधापी में हम अपनों को भूलते जा रहे हैं। सच तो यह है कि मोबाइल की तरह हमें अपने रिश्ते-नातों को भी रीचार्ज करते रहना चाहिए, तभी उनकी जीवंतता बनी रहेगी। जब तक लोग हमारे आसपास होते हैं, हमें उनकी अहमियत का अंदाज़ा नहीं होता। जब वे हमसे दूर होने लगते हैं, तब हमें उनकी असली कीमत का एहसास होता है। पार्टनर को खुश रखना काफी मुश्किल भरा काम है लेकिन आप पर निर्भर करता है कि आप अपने पार्टनर को कैसे खुश रखने की कोशिश करते है। गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड हो या फिर पति-पत्नी आपको हमेशा अपने पार्टनर के साथ ऐसा व्यवहार करना चाहिए, जिससे आपकी लव लाइफ में ताजगी बरकरार रहे। एक रिश्ते को बरकरार रखने के लिए आपको कई चीजों पर ध्यान देना पड़ता है, ताकि बिना किसी झगड़े के आपका रिश्ता बना रहे और इसमें किसी भी तरह की कोई दरार न आए। आइए जानते हैं वो कौन सी बातें हैं जो हर लड़के और लड़की को ध्यान में रखनी चाहिए।

* सुबह के समय थोड़ा टाइम अपने साथी के साथ अवश्य बिताएं, क्योंकि इस समय मन शांत होता है और अाप कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

* यही बात अगर आप अपनी लाइफ पार्टनर के साथ देखते हैं तो आप उन चीजों का भी ध्यान रखें कि आपका और उनका किन-किन चीजों पर बात जो करते हैं वह मिलता है यानी कि कौन कौन सा राय आपकी पार्टनर मानती है और कौन-कौन बात आपकी नहीं मानती है इन सभी चीजों का ध्यान रखें तब आपके रिलेशन में कभी भी अड़चने नहीं आएगी।

husband,wife,relation,relationship,relationship tips

* दांपत्य जीवन में पति-पत्नी दोनों की पसंद-नापसंद और रुचियां हमेशा एक जैसी नहीं होती। फिर एक खास उम्र के बाद किसी भी इंसान के लिए अपने व्यक्तित्व को बदल पाना संभव नहीं होता। इसलिए आपका साथी जैसा भी है, उसे उसी रूप में अपनाने की कोशिश करें।

* रिश्ता तभी सफल बनता है जब तक उसमें सम्मान और विश्वास कायम है। इसलिए पार्टनर की बातों को सम्मान रखें और उनपर अपना विश्वास बनाएं रखें।

* अब तक लोग ऐसा मानते थे कि करीबी रिश्ते में औपचारिकता की कोई ज़रूरत नहीं होती, पर आप अपने पार्टनर के साथ थोड़ा शिष्टाचार निभाकर देखें। खास मौकों पर एक-दूसरे को उपहार देना, दिन में एक बार ऑफिस से फोन करके एक-दूसरे का हाल पूछना, जहां ज़रूरत हो वहां सॉरी, थैंक्यू जैसे शब्द बोलना आदि ऐसी छोटी-छोटी बातें हैं, जिससे आपके मन में परस्पर प्यार और सम्मान की भावना पैदा होती है।

* अपने दांपत्य जीवन में क्वॉलिटी टाइम और पर्सनल स्पेस के बीच सही संतुलन बनाए रखें। रोज़ाना फुर्सत के कुछ ऐसे पल ज़रूर निकालें, जब आप एक-दूसरे के साथ अपनी भावनाएं बांट सकें। प्यार के इज़हार में कंजूसी न बरतें। इसके अलावा अपने साथी को कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दें ताकि उसे रिलैक्स होकर अपनी रुचि से जुड़े कार्य करने का मौका मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू