न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लम्बे समय से अटका पड़ा हैं आपका उधार दिया हुआ पैसा, इन तरीकों से पाएं इसे वापस

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपका रुका हुआ पैसा वापस आ जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Aug 2019 12:53:26

लम्बे समय से अटका पड़ा हैं आपका उधार दिया हुआ पैसा, इन तरीकों से पाएं इसे वापस

अक्सर देखा जाता हैं कि जरूरत के समय व्यक्ति को पैसों की जरूरत पड़ती हैं और वह किसी से पैसे उधार लेता हैं। इसी तरह आपने भी कभी दोस्ती या रिश्तेदारी में उधार दिया होगा। हांलाकि जरूरत के समय मदद करना अच्छी बात हैं, लेकिन कभीकभार ऐसी नौबत आ जाती हैं कि उधार दिया गया पैसा वापस नहीं आ पाता हैं और बार-बार मांगने पर भी पैसा नहीं मिल पाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपका रुका हुआ पैसा वापस आ जाता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

loan,money on loan,get return loan money

- आजकल सोशल मीडिया का ज़माना है। बिना उनका नाम लिए या सीधा बदनाम किये, फेसबुक या ट्विटर पर उधार संबंधी बातें कीजिये। बातों ही बातों में कहिये कि कैसे आप अपने उधारियों का चेहरा सबके सामने लाने वाले हैं। समाज में बेइज़्ज़ती का डर उन्हें आपके पैसे वापस करने पर मजबूर कर देगा।

- थोड़ी बेशर्मी और अपनाईये, उनके ऑफिस या घर जाइए और उनकी कोई चीज़ उधार ले आईये। जैसे कि पेन ड्राइव या लैपटॉप या ऐसा कुछ जिसका मूल्य आपके उधार दिए पैसों के आस-पास हो। फिर देखिएगा, अपना सामान वापस लेने के लिए उधारिये सर पर चल के आपके पैसे देने आएँगे।

- अगर आपको पता हो कि उनके पास पैसे हैं और फिर भी वो आपका उधार नहीं चुका रहे तो अपने कुछ कॉमन दोस्तों को उनके पास भेजिए किसी मज़ेदार निवेश योजना के साथ। जैसे ही वो निवेश के लिए पैसे देने को राज़ी हों, धर पकड़िए।

- आपने उन्हें फ़ोन कर लिए, मैसेज छोड़ दिए, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा? कोई बात नहीं, अब एक नियम बना लीजिये कि दिन में एक बार उनके घर या ऑफिस जाना है। वहाँ जाके कुछ मत कहिये, बस चाय-कॉफ़ी पीजिये, यहाँ-वहाँ की हाँकिये और लौट आईये। लेकिन रोज़ ऐसा कीजिये। फिर देखिये।

loan,money on loan,get return loan money

- ज़्यादा सोचिये मत, उनके साथ लंच-डिनर पर जाइए और बिल चुकाने के वक़्त बहाना बना लीजिये कि आप अपना पर्स लाना भूल गए। हाँ लेकिन ध्यान रहे कि आप के पास कुछ पैसे ज़रूर हों वरना अगर उधारिया सच में ठन-ठन गोपाल हुआ तो आप फँस जाएँगे।

- किसी हट्टे-कट्टे व्यक्ति या शक्तिशाली दोस्त की मदद लीजिये। उनके साथ योजना बना कर अपने उधारिये से मिलिए और बातों-बातों में कह दीजिये कि आपने उस शक्तिशाली व्यक्ति का उधार चुकाना है। चूंकि आपके पास पैसे नहीं हैं तो उधारिया ही सीधे उस शक्तिशाली व्यक्ति के पैसे चुका दे। बस, झट से आपका उधार वसूल हो जाएगा।

- अब यह उधार लेने वाले तो बेशर्म हैं तो आपको भी थोड़ा बेशर्म होना पड़ेगा। मान लीजिये आपको उनसे 5000 रुपये लेने हैं और मालूम है कि वो नहीं देगा तो जब भी उनसे मिलना हो, 200-500 रूपए ले लीजिये किसी ना किसी बहाने से। धीरे-धीरे ही सही, आप अपना पैसा निकलवा ही लेंगे।

- हर इंसान अपने दोस्तों और परिवार के सामने अपनी बड़ी ही सुन्दर छवि रखना चाहता है। बस, उनके अपनों के आगे उधार की बातें कीजिये, उन्हें खूब शर्मिंदा कीजिये लेकिन बिना नाम लिए। अगर इस से भी काम ना बने तो नाम ले ही लीजिये। यह पक्का है कि अगर उनकी आँखों में ज़रा भी शर्म होगी तो आपके पैसे जल्द वापस आएँगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह