न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस वैलेंटाइन पर लड़की को प्रपोज करते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियाँ

आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनको ध्यान में रखकर अगर आप वैलेंटाइन पर प्रपोज करते हैं तो उनके अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Feb 2018 2:16:18

इस वैलेंटाइन पर लड़की को प्रपोज करते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियाँ

वैलेंटाइन डे आने वाला है और इस दिन हर लड़के की चाहत होती है कि वो जिस लड़की को प्यार करता है उसको अपने प्यार का इजहार कर सकें। और तमन्ना होती है कि उस इजहार का रिप्लाई हाँ ही आये। लेकिन प्रपोज करते समय लड़के कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसके चलते उन्हें इसके नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनको ध्यान में रखकर अगर आप वैलेंटाइन पर प्रपोज करते हैं तो उनके अच्छे परिणाम मिलेंगे। तो आइये जानते हैं वेलेन्टाइन पर लड़की को प्रपोज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

valentine day,valentine week,propose day,proposing tips,proposing ideas

* जानकारी ले : सबसे पहले तो आपको ये पता होना जरूरी है कि जिसे आप प्रपोज करने जा रहे हैं क्या उसकी भी आप में रुचि है? कहीं ऐसा ना हो कि आप उसे प्रपोज करें और वह नाराज हो जाए।

* अच्छा परफ्यूम : लड़कियों को परफ्यूम की खुशबू अच्छी लगती है। इसलिए जब भी आप किसी भी लड़को प्रपोज करने जाए तो अच्छा परफ्यूम लगाकार ही जाए।

* स्पेशल प्लान बनाएं : अगर किसी लड़की से काफी दिनों से बात कर रहे हैं और उस प्रपोज करना चाहते हैं तो उन्हें एक डिनर पर ले जाएं और वहां उसके मनपंसद डिश ऑर्डर करें और म्यूजिक के साथ अपनी दिल की बात का इजहार करें। ऐसा करने से लड़की भी आपकी बात को टाल नहीं पाएगी।

* कहां प्रपोज करें : प्रपोज किए जाने की जगह और माहौल हमेशा याद रखी जाएंगी। खास बात ये कि उन्हें क्रिएट करने में आपका सबसे बड़ा हाथ होगा। इसलिए प्रपोजल की जगह भी खास होनी चाहिए। इसके लिए किसी ऐसी जगह का चुनाव करें जो आप दोनों के लिए खास हो या फिर वो जगह जहां जाना आपकी गर्लफ्रेंड की ख्वाहिश है।




valentine day,valentine week,propose day,proposing tips,proposing ideas

* दाढ़ी-मूछों को रखे मैंटेन : जब भी आप किसी लड़की को प्रपोज करने के लिए जा रहे हो तो अपने चेहरे पर भालू की तरह बाल लेकर नहीं जाएं। आप अपनी दाढी को ट्रीम करवा कर ही उनके सामने जाए।

* रोमांटिक माहौल तैयार करें : लड़की को किसी बीच पर ले जाएं और जिस वक्त सूरज अस्त होने वाला हो उस वक्त आप उसे प्रपोज करें। इस दौरान पर उन्हें कोई यूनिक तोहफा देते हुए अपने दिल की बात रखें, लड़की खुश होकर आपको हां बोल देगी।

* कैसे प्रपोज करें : घुटनों पर बैठकर प्रपोज करें, या ड्रिंक में अंगूठी रखकर या फिर स्काईराइटिंग के जरिए? तरीका भी ग्रैंड और मेमोरेबल होना चाहिए। बस इस बात का ख्याल रखें कि वो ऐसे पल में किस जगह सहज महसूस करेंगी।हो सकता है कि आपका सरेआम उन्हें प्रपोज करना अच्छा ना लगे।

* प्रैक्टिस करें : हो सकता है कि आप अपने दिल की बात जुबां पर नहीं ला पाते। ये भी हो सकता है कि आत्मविश्वासी होने के बावजूद, उस वक्त कुछ बोल ही ना पाएं। इसलिए बेहतर होगा कि प्रपोजल से पहले आप अपनी एक छोटी सी रोमांटिक स्पीच तैयार करें और उसे आइने के सामने रिहर्स करें

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत