न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे भी करने लगे हैं चोरी, इस तरह छुडाएं उनकी यह गलत आदत

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बच्चों में चोरी की गलत आदत को दूर करने में मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 4:56:09

क्या आपके बच्चे भी करने लगे हैं चोरी, इस तरह छुडाएं उनकी यह गलत आदत

यह तो सभी जानते हैं कि चोरी एक बुरी आदत है और अपराध की श्रेणी में आता हैं। लेकिन बच्चों को कहां इसके बारे में कुछ पता होता हैं और वे चंचल मन के चलते कई बार घर या स्कूल में कुछ चोरी करते हुए पकड़ में आ जाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी बनती हैं कि वे बच्चों को सिखाएं कि यह गलत आदत हैं। बच्चों में यह आदत कई बार सख्ती की वजह से तो कई बार संगत की वजह से भी आती हैं। ऐसे में बच्चों के साथ सख्ती से पेश आने की जगह उन्हें समझाने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बच्चों में चोरी की गलत आदत को दूर करने में मदद करेंगे।

क्या करें अगर चोरी करते हुए पकड़ लें

अगर आप कभी भी बच्चों को किसी चीज की चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लेते हैं, तो सबसे पहले आपको उन्हें ये विश्वास दिलाना चाहिए कि अगर उन्होंने आपसे वो चीज मांगी होती, तो आप उन्हें जरूर देते। दरअसल बच्चे अक्सर चोरी इसीलिए करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मांगने पर वो चीज उन्हें नहीं मिलेगी। अगर बच्चा खाने की चीज चोरी करता है, तो आप उसके द्वारा चोरी की गई चीज को उसे प्यार से खाने के लिए दें और खाने के बाद समझाएं। अगर बच्चा पैसे या सामान की चोरी करता है, तो आप उसे वो सामान दे दें और फिर उसे अपने पास बिठाकर समझाएं।

parenting tips,parenting tips in hindi,child stealing habit,learn to child,handle the child

बच्चे को डांटें या मारें नहीं

अक्सर चोरी करते हुए पकड़ने पर लोग बच्चों को मारने और डांटने लगते हैं। इससे बच्चों में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। इसलिए बच्चों को डांटना या मारना नहीं चाहिए। उन्हें बिठाकर समझाने से आप ज्यादा बेहतर तरीके से उनके मन में सही फैसले का चुनाव करने की समझ पैदा कर सकते हैं।

बच्चे को उसकी गलती का एहसास दिलाएं

बच्चे को बिठाकर समझाते हुए बताएं कि चोरी करना क्यों गलत है और चोरी करके उसने एक बड़ी गलती की है। बच्चे में सकारात्मक डर पैदा करने के लिए आप देश में चोरी के कानून को एक्सप्लेन कर सकते हैं, जिससे उन्हें समझ आएगा कि चोरी करने पर उनके साथ बुरा हो सकता है। कुल मिलाकर बच्चों को वही बातें बताएं, जो तथ्यात्मक और भावनात्मक रूप से सही हों।

parenting tips,parenting tips in hindi,child stealing habit,learn to child,handle the child

बच्चे से माफी मांगने को कहें

अगर बच्चे को आप चोरी करते हुए पकड़ते हैं, तो आप उसे समझाने के बाद उससे माफी मांगने के लिए जरूर करें। अपनी गलती की माफी मांगना वैसे भी एक अच्छी आदत है और दूसरी बात ये है कि माफी मांगने से बच्चे को आत्मसम्मान के नुकसान का एहसास होता है, जिससे वो अगली बार चोरी करने से पहले जरूर सोचेंगे।

आप खुद में करें ये बदलाव

अगर आपका बच्चा चोरी करते हुए पकड़ा जाता है, तो आपको अपनी आदतें भी सुधारने की जरूरत है। बच्चे अक्सर तभी चोरी करते हैं, जब आपके और बच्चे के बीच में भरोसे की कमी होती है। इसलिए हमेशा बच्चे से बात करते रहें और उसे भरोसा दिलाएं कि आप उसके साथ हर परिस्थिति और हर दशा में खड़े हैं। उन्हें यह भी बताएं कि अपने जरूरत की सभी चीजें उन्हें आपसे या परिवार के दूसरे सदस्यों से मांगनी चाहिए, चोरी नहीं करनी चाहिए।

दूसरी बात यह है कि बच्चे को घर में मौजूद चीजों और खाने-पीने की चीजों को इस्तेमाल करने के लिए बहुत अधिक सख्ती न बरतें। इससे भी बच्चों में चोरी की आदत बनती है। अगर आप बच्चों को कोई चीज नहीं देना चाहते हैं, तो उन्हें इसका सही कारण या नुकसान बताएं, ताकि वो भी आपका पक्ष समझ सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर