न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके रिश्ते को टूटने से बचायेंगे ये टिप्स

व्यवहारिक जीवन में पति-पत्नी के बीच नोंकझोक होती ही रहती हैं। कभी पैसों को लेकर, कभी बच्चों की देखभाल को लेकर, तो कभी समय के कारण हमारे रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Oct 2017 1:39:13

आपके रिश्ते को टूटने से बचायेंगे ये टिप्स

व्यवहारिक जीवन में पति-पत्नी के बीच नोंकझोक होती ही रहती हैं। कभी पैसों को लेकर, कभी बच्चों की देखभाल को लेकर, तो कभी समय के कारण हमारे रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं। इसके अलावा कभी-कभार हमारे दृष्टिकोण या रिश्तेदारों को लेकर भी झगड़ें होने लग जाते हैं। इन सभी बातों के कारण हमारा व्यवहारिक जीवन कठिनाई से गुजरता हैं। रिश्तों में प्यार की मिठास जिंदगी भर बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कुछ बातों का ध्यान रखना, रिश्तों की उलझनों को समय रहते सुलझाना, ताकि आपकी जिंदगी हमेशा मुस्कुराती रहे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपयोगी टिप्स के बारे में जिनको अपनाकर आप अपने पति के साथ होने वाले झगड़ों से दूर रह सकते हैं।

# जब पति के पास समय की कमी हो :

महिलाएं भावुक होती हैं और उन्हें लाड़-प्यार पाने की आदत होती हैं, लेकिन पति भी अपनी पत्नी से यहीं उम्मीद करते हैं। हर बार पति आपको भरपूर समय दे ये संभव नहीं हो पाता हैं। ऐसी स्थिति में आप खुद को ज्यादा समय दें और अकेले भी खुश रहें। इस तरह आपके आसपास का वातावरण भी खुशनुमा बन जाएगा।

# रोमांस :

वैवाहिक रिश्ते में सेक्स जहां एक मजबूत कडी का काम करता हैं, वहीं रिश्ते बिखेरने में भी उसकी अहम् भूमिका होती है। जिन जोडों के बीच सेक्स संबंध अच्छे नहीं होते, वे डिप्रेशन के शिकार तो रहते ही हैं,अपने काम व अन्य रिश्तों पर भी ठीक से ध्यान नही दे पाते हैं। इस स्थिति में अपने पार्टनर को सेक्स से जु़डी अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बताएं। रोमांटिक माहौल बनाएं और प्यार के पलों में अन्य सब बातों को भुला दें। एकांत के उन क्षणों में ऎसे विषय न उठाएं, जिससे आपका पार्टनर परेशान हो या चिढ जाए। सेक्स संबंध बनाना अपनी इच्छा थोपना नहीं, वरन् साथी की इच्छाओं का सम्मान करना भी है।

relationship,relations,married life,safe relation

# जब दृष्टिकोण में हो टकराव :

शादी की शुरुआत में पति-पत्नी के साथ ऐसी स्थिति होना कोई नई बात नहीं हैं। ध्यान दें कि अपना दृष्टिकोण दूसरों पर नहीं थोपना चाहिए। ऐसी कोई बात नहीं कहनी चाहिए जो आपके साथी को चोट पहुंचाती हो और झगड़ा होता देख आपको कोई दूसरी रोचक बातें करके माहौल को सामान्य एवं खुशनुमा बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

# कम्युनिकेशन :

वैवाहिक जीवन में तनाव या परेशानियां उस स्थिति में ज्यादा उपजती हैं जब पति-पत्नी एक दूसरे से अपने मन की बात या भावनाएं शेयर नहीं करते। यह कम्युनिकेशन गैप उनके अंदर गुस्से की भावना पैदा करता है। ऐसी स्थिति में साथी से अपनी बात कहें, अपनी भावनाएं, मन की बाते शेयर करें। साथी की कोई बात अच्छी लगती है तो खुलकर प्रशंसा करें और उसकी कमियों पर भी अवश्य ध्यान दिलाएं।

# मैं स्वतंत्र हूं मुझे आपके पैसे की जरूरत नहीं हैं :

ऐसी स्थिति खासकर कामकाजी महिलाएं के साथ होती हैं। बार-बार के झगड़े के बाद जब स्थिति बिल्कुल खराब हो जाती हैं, तो बात यहां तक पहुंच जाती हैं। किसी दिए गए खराब उपहार को आप लोगों को बार-बार दिखाती हैं, तो यह दूसरों की भावना को आहात करता हैं। इस स्थिति में आप शांत रहें और जीवन का हर पल खुशी पूर्वक जीने की कोशिश करें। अपने पार्टनर के साथ आपसी प्यार और सहयोग को बनाएं रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत