न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में इस तरह करें बच्चों की देखभाल, रखें मोबाइल और लैपटॉप से दूर

दरअसल, पांच साल तक की उम्र बच्चों के संपूर्ण विकास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिये इस दौरान उनकी डाइट से लेकर फिज़िकली एक्टिविटी तक पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 5:10:52

लॉकडाउन में इस तरह करें बच्चों की देखभाल, रखें मोबाइल और लैपटॉप से दूर

कोरोना वायरस के डर से पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है। जिससे कि इस गंभीर बीमारी से लोग बचे रहें। स्कूल, कॉलेज से लेकर पार्क तक बंद हैं और लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं ताकि सुरक्षित रह सकें। लेकिन बच्चों को हर बार ये समझा पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि क्योंकि वो घर पर बोर होते हैं। ऐसे में दिनभर टीवी या मोबाइल वगैरह पर गेमिंग उनके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्लू एच ओ) ने बच्चों के स्क्रीन टाइम को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की है। इसके मुताबिक पांच साल से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल, आईपैड की स्क्रीन का इस्तेमाल एक घंटे से ज़्यादा नहीं करना चाहिये। दरअसल, पांच साल तक की उम्र बच्चों के संपूर्ण विकास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिये इस दौरान उनकी डाइट से लेकर फिज़िकली एक्टिविटी तक पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है।

keeping away children from screen,lockdown in india,coronavirus in india,tips to keep mobiles away from children,mates and me,relationship tips,coronavirus

ज़्यादा मोबाइल, टीवी के खतरे

मोबाइल, आइपैड और टीवी से ज़्यादा देर तक चिपके रहने से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि इसका असर बच्चों के दिमागी विकास पर भी होता है। आंखों की रोशनी जल्दी कम होने लगती है और किसी चीज़ पर ध्यान केंद्रित कर पाने में परेशानी होती है। मोबाइल से निकलने वाला रेडिएशन भी बच्चों के लिए बहुत हानिकारक होता है।

धैर्य से काम लें

लॉकडाउन के बीच मांओं के लिए सबसे मुश्किल काम है बच्चों को संभालना। क्योंकि दिनभर बच्चों के घर पर रहने की वजह से और उनकी शरारतों से झुंझला जाना स्वाभाविक है। ऐसे में धैर्य के साथ मिलकर उन्हें कुछ क्रिएटिव सिखाइए जिससे कि आपके बच्चे का समय सही तरीके से इस्तेमाल हो।

keeping away children from screen,lockdown in india,coronavirus in india,tips to keep mobiles away from children,mates and me,relationship tips,coronavirus

बहलाने के अन्य बहाने

बच्चों को बहलाने के लिए मोबाइल भले ही सबसे आसान साधन लगे, लेकिन यह सबसे खतरनाक चीज़ है, इसलिए छोटी उम्र से बच्चों को इससे दूर रखने की कोशिश करें। इसकी बजाय उन्हें कोई खिलौना, पिक्चर वाली बड़ी बुक आदि देकर बहलायें। याद रखिये, आपके लिये सबसे ज़्यादा ज़रूरी है, आपके बच्चे की सेहत।

नींद भी ज़रूरी

छोटे बच्चों को प्रैम या चेयर पर ज़्यादा देर बिठाना ठीक नहीं है। उनके लिए दौड़ना, चलना जैसी फिज़िकल एक्टिविटी तो ज़रूरी है ही, साथ ही बच्चों को ज़्यादा सोना भी चाहिये। इससे उनकी सेहत बनी रहती है। नींद पूरी होने से बच्चा फिज़िकली और मेंटली तौर पर सेहतमंद रहता है। आपने देखा होगा, जो बच्चे कम सोते हैं, वे अक्सर चिड़चिड़े हो जाते हैं और छोटी-छोटी बात पर रोने लगते हैं। इसलिए पांच साल तक के बच्चों को सोना ज़रूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत