न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर आपका पार्टनर है डिप्रेशन की समस्या का शिकार, इस तरह रखे उनका ख्याल

डिप्रेशन कम हो या ज्यादा, इस समस्या में पार्टनर का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। जानें, ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 14 Mar 2021 10:21:12

अगर आपका पार्टनर है डिप्रेशन की समस्या का शिकार, इस तरह रखे उनका ख्याल

आजकल तरह-तरह की समस्याओं की वजह से युवाओं में तनाव और चिंता की समस्या बढ़ती चली जा रही है। जब तनाव ज्यादा बढ़ जाता है, तो वह डिप्रेशन का रूप ले लेता है. ऐसे समय में सामने वाले को सबसे ज्यादा आवश्यकता ऐसे व्यक्ति की होती है जिससे वो सबसे अधिक प्रेम करता है। लेकिन सामने वाले व्यक्ति को कई बार समझ नहीं आता है कि इस परिस्थिति का सामना कैसे किया जाए क्योंकि तनाव से ग्रसित व्यक्ति का व्यवहार इन दिनों बहुत अजीब हो जाता है। यह जानना भी आसान नहीं होता कि कोई डिप्रेशन की समस्या का किस हद तक शिकार है और क्या उसे मेडिकल हेल्प की जरूरत है या नहीं। डिप्रेशन कम हो या ज्यादा, इस समस्या में पार्टनर का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। जानें, ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।

cure from depression,tips to cure depression,depression,healthy tips,healthy living

झिड़क कर बात न करें

जो लोग डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं, उनके व्यवहार में बदलाव आने लगता है। वे मूड स्विंग की समस्या से जूझने लगते हैं। कभी वे खुश दिखते हैं तो कभी काफी चिंतित। ऐसे लोग कुछ ऐसी हरकत कर सकते हैं जो आपको अच्छी नहीं लगे। फिर भी इनसे प्यार से बात करें। कभी झिड़क कर बातें नहीं करें।

अकेला न छोड़ें

ऐसे समय में गलती से भी अपने पार्टनर को अकेला न छोड़ें क्योंकि अकेले छोड़ देने पर उन्हें ऐसा ख्याल आ सकता है कि उनका तो कोई है ही नहीं। ओवरथिंकिंग करके वे अपनी समस्या को काफी हद तक बढ़ा लेंगे। यदि पार्टनर आपके साथ नहीं रहते हैं तो कोशिश करें कि फोन की सहायता से ज्यादा से ज्यादा समय आप उनसे जुड़े रहें। उनसे सारी सकारात्मक बातें करें।

cure from depression,tips to cure depression,depression,healthy tips,healthy living

बीमारी के बारे में जानें

हमारे समाज में मानसिक बीमारियों को लेकर जागरूकता की काफी कमी है। कोई जल्दी इसे मानने को तैयार नहीं होता। लोग डिप्रेशन और दूसरी मानसिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों की समस्या को जल्दी नहीं समझ पाते हैं। इसलिए इस बीमारी के बारे में जानने की कोशिश करें और उसी के अनुरूप ही व्यवहार करें।

बातों को खुद पर न लें

तनाव में कोई भी बात खुद पर ना ले क्योंकि आप इस बात को समझिए कि सामने वाला जो भी बात कह रहा है वो उस विषय में सही तरीके से सोचने- समझने की स्थिति में नहीं है फिलहाल तो ऐसे समय में कोशिश करें कि आप उनकी बातों को बस सुनते रहें और विश्वास दिलाएं कि आप सब समझ रहे हैं और सबकुछ जल्द ही बेहतर भी होगा।

cure from depression,tips to cure depression,depression,healthy tips,healthy living

काम में हाथ बटाएं

तनाव के कारण उनका दिमाग नहीं चलता और वो जो काम पहले 1 घंटे में किया करते थे उन्हें वही काम करने में अधिक समय लगता है तो ऐसे में वो और दुखी हो जाते है| इसलिए कोशिश करें कि आप अपने पार्टनर का ज्यादा से ज्यादा कामों में हाथ बटाएं ताकि वे खुद को कमजोर न समझें और उनका काम भी समय से हो जाए।

आशा की किरण दिखाएं

उन्हें लगता है कि जीवन में कुछ करने को, जीने को बचा ही नहीं है। ऐसे में उन्हें यह महसूस करवाएं कि उनका जीवन आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। आप लोग साथ- साथ कितना कुछ कर सकते हैं। आगे भविष्य कितना खूबसूरत है। यह सब बातें उन्हें एक उम्मीद देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर