न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका पार्टनर करता है आपकी हर बात पर शक, इन 5 तरीकों से संभाले बात

अगर आपका पार्टनर बात-बात पर आप पर शक करता हैं या हर फैसले में खुद की ही चलाता हैं, तो ऐसे पार्टनर को हैंडल करने के लिए आपको अपनानी चाहिए ये 5 टिप्स। जानें प्यार में क्यों जरूरी है पर्सनल स्पेस।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Oct 2019 4:42:20

आपका पार्टनर करता है आपकी हर बात पर शक, इन 5 तरीकों से संभाले बात

रिश्ता चाहे जो भी हो, अगर आप उसमें बंधन महसूस करते हैं, तो ये अच्छी बात नहीं है। कई रिश्तों में ऐसा देखा जाता है कि कोई एक पार्टनर ज्यादा हावी होता है। अगर आपका पार्टनर आप पर इस बात का दबाव बनाता है कि आप जहां भी जाएं उसे बताकर जाएं, जिससे मिलें उसे बताकर मिलें या उसके अलावा किसी दूसरे से बात न करें, तो इसका मतलब है कि वो आपके रिश्ते में हावी होना चाहता है। ऐसे रिश्ते कई बार प्यार होने के बावजूद बहुत लंबे समय तक नहीं टिकते हैं। किसी भी रिश्ते में पर्सनल स्पेस और फ्रीडम का अपना महत्व है। ये दोनों चीजें हर हाल में हर इंसान के लिए जरूरी हैं। अगर आपका पार्टनर बात-बात पर आप पर शक करता हैं या हर फैसले में खुद की ही चलाता हैं, तो ऐसे पार्टनर को हैंडल करने के लिए आपको अपनानी चाहिए ये 5 टिप्स। जानें प्यार में क्यों जरूरी है पर्सनल स्पेस।

relationship tips,dominating partner,personal space,personal space in relation,mates and me

- फोन पर बिजी होने पर किसी और से बात करने का शक करना, ऑनलाइन रहने पर किसी और से चैटिंग का शक करना, घर से बाहर रहने पर आपकी वफादारी पर शक करना आदि कुछ ऐसी आदतें हैं, जो अक्सर आजकल के कपल्स में पाई जाती हैं। ऐसा होने पर सबसे पहला कदम यह है कि आप अपने पार्टनर को समझाने की कोशिश करें। उन्हें समझाएं कि उन्हें आप पर विश्वास रखना चाहिए।

- अगर पार्टनर का शक्की स्वभाव आपके लिए बोझ बन गया है और आपको रिश्ते में घुटन होने लगी है, तो एक बार अपने पार्टनर से साफ-साफ बात करें और पर्सनल स्पेस की मांग करें।

- कई बार लव पार्टनर्स का नेचर इतना डॉमिनेटिंग होता है कि वो हर चीज में अपने फैसले को ही आगे रखना चाहते हैं। खर्चों की बात हो, घूमने की बात हो, चॉइस का रेस्टोरेंट हो या ड्रेसेज हों, कई पार्टनर हर बात में अपना फैसला हावी रखते हैं।
आपकी निजी जिंदगी से जुड़े फैसले आपको ही करने चाहिए। इसलिए अपने पार्टनर को समझाएं कि आपकी चॉइस की अहमियत को समझें और जहां जरूरी हो, सिर्फ वहीं आपको सलाह दें।

- शादी-शुदा रिश्तों में भी अक्सर डॉमिनेटिंग पार्टनर देखे जाते हैं, यानी पति या पत्नी में से कोई एक घर में इतना हावी होता है कि उसे ही सारे फैसले करने की इजाजत होती है। इसलिए ऐसे मामलों में आप काउंसलर की मदद लें।

- अगर आपके पार्टनर के शक्की स्वभाव या डॉमिनेटिंग नेचर की वजह से आपको मानसिक कष्ट हो रहा है या वो आपको शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो ऐसे रिश्ते को तोड़ लेना ही बेहतर है। सबसे पहले पार्टनर के दोस्तों, अपने मां-बाप या उनके करीबियों की मदद लें और उन्हें समझाने की कोशिश करें। अगर बात शादी-शुदा रिश्ते की है और आप पर किसी शक के चलते शारीरिक हमला किया जा रहा है, तो पुलिस की मदद लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत