न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गलती होने पर बच्चों की पिटाई करना नहीं हैं उन्हें समझाने का सही तरीका, जानें क्या करें

आज इस कड़ी में हम आपको बच्चों को समझाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जिनका बच्चों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 4:17:31

गलती होने पर बच्चों की पिटाई करना नहीं हैं उन्हें समझाने का सही तरीका, जानें क्या करें

बच्चों को मन का सच्चा कहा जाता हैं जिनके चंचल स्वभाव के चलते उनसे कभीकभार गलतियां हो जाती हैं। हांलाकि चंचल स्वभाव तो बड़ों का भी होता हैं लेकिन उम्र के साथ गंभीरता आने से वो गलतियां नहीं होती हैं। ऐसे में बच्चों से हुई गलतियों पर उन्हें समझाना जरूरी हैं लेकिन देखा गया हैं कि कई पेरेंट्स समझाने के नाम पर बच्चों की पिटाई कर देते हैं जो कि किसी भी तरह से सही नहीं हैं। इसका बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ता हैं। आपको जरूरत हैं शांत रहते हुए अपने बच्चों को दूसरे तरीकों से समझाइश करने की। आज इस कड़ी में हम आपको बच्चों को समझाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जिनका बच्चों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

parenting tips,parenting tips in hindi,discipline your child,way to teach child

पास बुलाएं और प्यार से कारण पूछें

जब आप शांत दिमाग हो जाएं और स्थिति को समझ लें, तो बच्चे को अपने पास बुलाएं। अगर आपने शुरुआत से ही बच्चे से प्यार से बात की है, तो बच्चा पास आने से नहीं डरेगा। बच्चे को पास बिठाकर कुछ भी कहने से पहले एक बार उसका वर्जन जान लें कि वो अपनी गलती के लिए क्या स्पष्टीकरण देता है। ज्यादातर मामलों में बच्चों का एक्स्प्लेनेशन सुनकर ही आपको हंसी आ जाएगी। अगर फिर भी आपको लगता है कि बच्चे ने बड़ी गलती की है, तो उसे गलती का एहसास दिलाने का वक्त है।

बच्चे को ऐसे कराएं गलती का एहसास

बच्चे की गलती के स्पष्ट हो जाने के बाद आपको उसे मारना या डांटना नहीं है। इसके बजाय आपको उस बच्चे को उसकी गलती का एहसास दिलाना है। ध्यान रखें अगर आपने मारने या डांटने का रास्ता चुना, तो हो सकता है बच्चा थोड़े दिनों में आपकी मार और डांट का अभ्यस्त हो जाए और जानबूझकर गलतियां करने लगे। मगर यदि आप उसे उसकी गलती का एहसास दिलाएंगे, तो वो आसानी से समझ जाएगा। इसके लिए बच्चे को समझाएं कि उसने किस चीज का नुकसान किया है या उसके फैसले का उसके और उसके परिवार के आने वाले भविष्य पर क्या फर्क पड़ने वाला है। इसी तरह स्थिति के अनुसार तरीका चुनें।

parenting tips,parenting tips in hindi,discipline your child,way to teach child

बच्चों को क्रिएटिव सजा दें

गलती होने पर सजा देने में कोई बुराई नहीं है। मगर ये सजा मार, डांट या ऐसी नहीं होनी चाहिए, जिसका बच्चे के शारीरिक और मानसिक स्थिति पर कोई बुरा प्रभाव पड़े। इसके बजाय आप बच्चे को क्रिएटिव सजा दे सकते हैं, जिससे उसे गलती का एहसास भी होगा और वो कुछ प्रोडक्टिव भी कर पाएगा। जैसे- आप बच्चे को घर में झाड़ू लगाने, बर्तन धोने, पॉकेटमनी में कमी करने, वीकेंड प्लान को पोस्ट पोन करने, अपने कपड़े खुद धोने, पोंछा लगाने, पौधों को पानी देने जैसे काम कह सकते हैं। आमतौर पर ये सभी काम बच्चों को पसंद नहीं होते हैं, इसलिए उनके लिए ये सजा जैसे ही हैं।

सजा पूरी करने के बाद दोबारा समझाएं और प्यार करें

बच्चे कि दिया हुआ काम जब वो पूरा कर ले, तो एक बार उसे दोबारा समझाने का यही सही समय है। इस समय बच्चे ने उस गलती की सजा पूरी कर ली है, जो उससे हुई है, इसलिए इस समय आपकी बात उसे अच्छी तरह समझ आएगी। अब बात यहीं नहीं छोड़ देनी है। आपको बच्चे को प्यार करके इस बात का भी एहसास दिलाना है कि गलती अपनी जगह, लेकिन आप उसे कितना प्यार करते हैं, ताकि वो सुरक्षात्मक महसूस कर सके। इससे आप दोनों का कनेक्शन मजबूत होगा और आपका बच्चा कभी भी आपसे न तो झूठ बोलेगा और न ही बिगड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज