न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढती जा रही हैं बच्चे की शैतानी, इन तरीकों से करें उनकी समझाइश

हो सकता है कि वो अपने दोस्तों के साथ हाथापाई भी कर लेता हो। अगर आपका बच्चा भी शैतान है, तो जानिए उसके साथ कैसे डील करें।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 2:58:32

बढती जा रही हैं बच्चे की शैतानी, इन तरीकों से करें उनकी समझाइश

कहा जाता है कि बच्चे शैतानी नहीं करेंगे तो क्या बड़े करेंगे? मगर जब ये शैतानी सीमा पर करने लगती है और स्वयं को और दूसरों को नुकसान पहुँचाने लगती है तो माता-पिता का चिंतित होना स्वाभाविक है। कई पैरंट्स यह शिकायत करते दिख जाते हैं कि उनके बच्चे बहुत शैतान हैं जिस वजह से वह न सिर्फ परेशान हो जाते हैं बल्कि कहीं जा भी नहीं पाते। उनकी शैतानी कम करने के लिए कई बार माता-पिता हाथ भी उठाते हैं लेकिन यह करना सही नहीं है। इसका बच्चे पर गलत प्रभाव पड़ता है। शैतान बच्चे से मतलब उस बच्चे से है जो अक्सर शरारत करता हो और अपने मन की मनवाने की कोशिश करता हो। ऐसे बच्चे एग्रेसिव हो सकते हैं। हो सकता है कि वो अपने दोस्तों के साथ हाथापाई भी कर लेता हो। अगर आपका बच्चा भी शैतान है, तो जानिए उसके साथ कैसे डील करें।

tips to deal with naughty children,dealing with naughty child,naughty kid,mates and me,parenting tips,relationship tips

शैतानी करने की वजह जानना जरूरी

कई स्टडीज में यह सामने आ चुका है कि ज्यादातर बच्चे शैतानी अपने पैरंट्स का अटेंशन पाने के लिए करते हैं। दोनों पैरंट्स वर्किंग हों और बच्चे पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाए तो उस स्थिति में बच्चा ज्यादा शैतानी करने लगता है। माता-पिता को यह परेशान या गुस्सा दिला सकता है लेकिन बच्चा शैतानी क्यों कर रहा है इसकी वजह समझना भी बेहद जरूरी है।

गुस्सा ना करें


शैतानियों पर गुस्सा करते हुए भी गुस्से पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। ये जरूरी है क्योंकि आपकी एक उंची आवाज और आपकी डांट उन्हें अंदर से डरा कर रख देती है। इसके बदले बेहतर ये होगा कि आप एक गहरी सांस लें और कूल माइंड से इससे डील करने की कोशिश करें। अक्सर पैरेंट्स उन्हें बिना कुछ सोचे समझे थप्पड़ लगा देते हैं जो तार्किक नहीं है। ऐसा करने से आप उस समय तो बच्चे को धमका कर अपने कंट्रोल में कर सकते हैं लेकिन इसका लॉन्गटर्म प्रभाव उल्टा पड़ता है, और आगे के लिए अच्छा नहीं होता।

tips to deal with naughty children,dealing with naughty child,naughty kid,mates and me,parenting tips,relationship tips

निगेटिव मूड्स को करें इग्नोर

शैतान बच्चा आपको कई बार निगेटिव मूड में दिखेगा। आपको उसका मूड देखने के बाद बहुत सारा गुस्सा भी आएगा। हो सकता है कि आप उस पर हाथ भी उठा दें, लेकिन ये गलत होगा। अगर आप बच्चे को मारती हैं तो उसके बिहेवियर में अधिक बदलाव आ जाएगा। बच्चा अधिक बिगड़ सकता है। हो सकता है कि पेरेंट्स और बच्चे के बीच रिलेशनशिप खराब हो जाए। आपको कुछ बातों को इग्नोर करना भी सीखना होगा बजाय गुस्सा करने के।

बच्चे को करें बिजी


बच्चे को किसी न किसी ऐक्टिविटी में बिजी रखें। बच्चे नई चीजें ट्राई करना काफी पसंद करते हैं। वे ऊर्जा से भरे होते हैं ऐसे में उन्हें खेल-कूद ज्यादा पसंद आता है। उन्हें किसी ऐक्टिविटी क्लास में डालें जिससे उनकी ऊर्जा का इस्तेमाल होने के साथ ही उन्हें कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।

बच्चे को इमोशन कंट्रोल करना सिखाएं


बच्चा डिमांड करें और फिर उसे मना कर दिया जाए तो उसे खूब गुस्सा आ सकता है। कुछ बच्चे रिजेक्शन बर्दाशत नहीं कर पाते हैं। उनकी आदत होती है कि जो भी वो कहें, उसे पूरा किया जाए। ऐसे में माता-पिता भी परेशान हो सकते हैं। आपको परेशान होकर या बच्चे के गुस्से को देखकर गुस्सा आ सकता है, लेकिन ये समस्या का हल नहीं है। बच्चों को सिखाएं कि जब रिजेक्शन हो, तो गुस्सा कंट्रोल करना सीखें। गुस्सा करना किसी भी समस्या का हल नहीं होता है। बच्चे को उसकी हॉबी में बिजी रहना सिखाएं। जैसे कि उसे गाना, डांस, पेंटिंग या बुक रीडिंग। उसे जो भी पसंद हो, आप भी उसका उन हॉबीज में साथ दीजिए। ऐसा करने से आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग बढ़ जाएगी और आपका शैतान बच्चा अब पहले जैसा बिल्कुल नहीं रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन