न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीको से रखे रिश्ते में प्यार का अहसास बरकरार

जीवन को जीना एक उफनते हुए सागर में तैरने जैसा ही है। जिसकी कोई लहर आपको ऊपर उठा देती है और कोई नीचे की ओर खींच लेती है, यानि कि जीवन में सुख और दुःख दोनों का आना-जाना लगा ही रहता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Nov 2017 11:03:38

इन तरीको से रखे रिश्ते में प्यार का अहसास बरकरार

जीवन को जीना एक उफनते हुए सागर में तैरने जैसा ही है। जिसकी कोई लहर आपको ऊपर उठा देती है और कोई नीचे की ओर खींच लेती है, यानि कि जीवन में सुख और दुःख दोनों का आना-जाना लगा ही रहता है। वहीं, बहुत से लोग अपने जीवन से काफी हताश और निराश हो कर अपने जीवन में बदलाव चाहते हैं ताकि जीवन का कुछ समय सुखद तरीके से गुजार सकें। एक बात आपको याद रखने की जरूरत है कि प्यार जताना भी जरूरी है।

कई बार हम यह मानकर बैठ जाते हैं कि सामने वाले को तो आपके प्यार का अंदाजा होगा ही, लेकिन रिश्ते में प्यार का अहसास कराया जाना भी बेहद जरूरी होता है। कई बार प्यार का अहसास न करा पाने के कारण रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फॉर्मूले लाये हैं जो आपको अपने जीवन में सुखद परिवर्तन लाने में मदद करेंगे।

# वर्तमान में जिए :

आपके पास जो भी आज है और अभी है उस पर ज्यादा ध्यान दें, ना कि भविष्य और भूतकाल पर। भविष्य के बारे में ज्यादा सोचने से कोई फ़ायदा नहीं होगा, बल्कि वर्तमान का समय ही खराब होगा। इसलिए भविष्य के बारे में सोचें, पर ज्यादा नहीं। वर्तमान पर अधिक ध्यान दें।

# थोड़ा रूमानी हो जाएं :

प्यार महंगे तोहफों का मोहताज नहीं होता। तोहफा तो ऐसा होना चाहिए जो आपके दिल की बात उनके दिल तक पहुंचा दे। फिर चाहे वो एक फूल हो या फिर पूरा गुलदस्ता। अपने व्यवहार में रोमांस को शामिल कर आप रिश्ते पर जमी बर्फ हटा सकते हैं। एक-दूसरे से अंतरंग बातचीत के जरिए आप जान सकते हैं कि उन्हें क्या रोमांटिक लगता है। जब आप बेड शेयर करते हैं, तो क्यों न साथ ही बेड पर जाने की आदत बनाएं।

tips to bring freshness in your relationship,husband wife relation tips in hindi,tips for happy relationship,relationship advice

# अपनी बोली हुई बातों को पूरा करें :

अपने वादों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करें। जब आपने बोला हो, कि आप कुछ करने वाले हैं, तो उसे करके दिखाएँ। ऐसा ना कहें कि आप डिनर बनाएँगे, या फिर बर्थडे पर कोई सरप्राइज़ देने वाले हैं और फिर ऐसा बोलकर उसे भूल जाएँ या फिर इसका सारा मजा किरकिरा कर दें। इससे सिर्फ आप के बीच के भरोसे को ठोकर मिलेगी और वो टूट जाएगा।

# मिलकर निकाले परेशानी का हल :

अगर आपके पार्टनर को कोई बात अंदर ही अंदर परेशान किए जा रही है तो उनके चेहरे के भावों को पहचानें और उनसे बड़े ही प्यार से उसके बारे में पूछें और मिलकर उसका हल निकालें। प्यार हमेशा ही रहता है जरूरत है सिर्फ उसे जताने की इस तरह आप उन्हें जता सकते हैं कि आप उनकी हर बात बिना कहे समझ सकते हैं। यह बातें जरुर आपके रिश्ते में एक नयापन लेकर आएगी।

# ईमानदार रहें :

ईमानदारी ही किसी भी रिश्ते को बांधे रखती है। तो अपने इस रिश्ते में आपको क्या अच्छा लगता है, किस बात से नफरत करते हैं और कौन सी बात आपको परेशान करती है, इन सारी बातों का जवाब देते वक़्त ईमानदारी बरतें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू