न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर की एक गलती पर रिश्ता तोड़ना होगा गलत, ये टिप्स दूर करेंगे आपकी दुविधा

अगर आप भी इस असमंजस में हैं कि रिश्ते में अपने पार्टनर को दोबारा मौका दे या नहीं, तो यहां आपको कुछ मदद मिल सकती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Oct 2019 12:26:58

पार्टनर की एक गलती पर रिश्ता तोड़ना होगा गलत, ये टिप्स दूर करेंगे आपकी दुविधा

हर रिलेशनशिप (Relationship)में अक्सर ऐसा होता है पार्टनर्स एक दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं। जब कोई इंसान बहुत करीब आ जाता है तो उसकी अच्छाइयों के साथ साथ उसकी गलत आदतों की जानकारी भी होने लगती है। लेकिन हम 1 गलती के आगे उस इंसान की सारी अच्छाई को भुला देते है और एक रिश्ते की शुरुआत में जितना समय लेते है, उसे खत्म करने के लिए भी जरा भी देर नहीं लगाते। बिना हकीकत जाने हमे किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। अगर आप भी इस असमंजस में हैं कि रिश्ते में अपने पार्टनर को दोबारा मौका दे या नहीं, तो यहां आपको कुछ मदद मिल सकती है।

partner,love,relationship mates and me,break up,doubt on partner

- एक रिश्ता सिर्फ और सिर्फ प्यार(Love)पर टिका नहीं रह सकता है। रिलेशनशिप में भरोसा, सम्मान और निष्ठा का होना जरूरी होता है। आपके पार्टनर ने जो किया उस कारण से आपकी नजरों में उसका सम्मान कम हो गया है? या भरोसे की डोर के टूट जाने जैसा महसूस हुआ है? इन सभी बिंदुओं पर ध्यानपूर्वक सोचें। अगर आपको लगता है कि आपके रिश्ते की नींव अब भी पहले की तरह मजबूत है तो पार्टनर को दूसरा मौका देने में कोई बुराई नहीं है।

-कई बार एक गलती का परिणाम किसी अपराध से भी ज्यादा मिल जाता है। हर बार गलती का मतलब ये नहीं होता कि रिश्ता ही खत्म कर दिया जाए। आप अपना पूरा समय लें और इस बारे में सोचें। क्या आपके पार्टनर हालात का शिकार हुए हैं? जो घटना हुई क्या ऐसा कुछ पहली बार हुआ है?आप स्थिति को समझे और जल्दबाजी ना दिखाएं। अगर आपको लगता है कि पार्टनर ऐसी गलती फिर दोबारा नहीं करेगा तो आपको उन्हें जरूर माफ कर देना चाहिए।

-ऐसे बहुत से मौके आते हैं जब गलतियों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है लेकिन यदि आपका पार्टनर(Partner) अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेता है तो ये उसकी ईमानदारी को दर्शाता है। अपनी गलती का एहसास करना और उसे स्वीकार करना आसान काम नहीं होता है। अगर आपका पार्टनर ऐसा करता है तो वो दूसरा मौका पाने का हकदार है।

-उस इंसान को दूसरा मौका मिलना चाहिए जो हकीकत में अपनी गलती स्वीकार करता है और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता है। जब आप अपने पार्टनर को दूसरा मौका देते हैं तो इसका मतलब है कि आप भी अपने रिश्ते का भविष्य देख रहे हैं। जब अपने रिश्ते को लेकर आप दोनों के विचार एक जैसे हैं तो अपने पार्टनर को दूसरा चांस देना चाहिए।

-जल्दबाजी में आकर रिश्ते को खत्म करने का फैसला ना लें बल्कि थोड़ा समय लें और ऑब्जर्व करें। अगर आपके पार्टनर ने खुद को बदलने का वादा किया है और उसके बर्ताव में परिवर्तन नजर आ रहा है तो ये अच्छा संकेत है। मान लीजिए कि वो पहले पैसों से जुड़ी जानकारी आपके साथ साझा नहीं करता था लेकिन अब वो अपनी इस आदत में सुधार ला रहा है तो उसे माफ करना गलत नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर