न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर आप अपने लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बनाना चाहते है कामयाब तो अपनाए ये टिप्स

आज हम आपको लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कामयाब बनाने से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jan 2018 4:26:01

अगर आप अपने लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बनाना चाहते है कामयाब तो अपनाए ये टिप्स

हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कभी न कभी प्यार तो होता ही हैं। किसी को मिल जाता है और किसी को नहीं। जिनकी अपने प्यार से रोज मुलाकात हो जाये तो क्या कहनें, लेकिन लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों के लिए अपनी रिलेशनशिप को मेंटेन रखना इतना आसान नहीं होता हैं। हांलाकि उन्हें आजादी भी होती हैं लेकिन उसी के साथ इनसिक्यूरिटी भी। इसलिए लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप को चलाने के लिए ज्यादा एफर्ट डालने पड़ते हैं। इसलिए आज हम आपको लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कामयाब बनाने से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

long distance relationship,relationship,love and romance,mates and me

* एक दुसरे के प्रति इमानदार रहे : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप शब्द सुनते ही मन में कही सवाल आने लगते है जैसे की कही आपका पार्टनर आपको छोड़ तो नहीं देगा, कही वो आपको भूल तो नहीं जायेगा। इस तरह के खयालो से बचने के लिए आप दोनों को एक दुसरे से इमानदार रहना पड़ेगा। और जब जब जरुरत पड़े अपने पार्टनर को सपोर्ट और हेल्प करे।

* जब भी मिलें प्यार से मिलें : रोज-रोज मिलने से कई बार रिलेशनशिप का चार्म खत्म होने लगता है, क्योंकि कोई भी सरप्राइज बाकी नहीं रह जाता। तो जब भी मिलने का मौका मिले, प्यार से मिलें एक-दूसरे से। कम और काफी टाइम के बाद होने वाली मुलाकात में झगड़ों की कोई जगह ही नहीं होती। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बात-बात पर एक-दूसरे को मिस करने की कई वजहें होती हैं, जो बहुत अच्छी चीज़ होती है।

* एक-दूसरे के फीलिंग्स को समझें : हर किसी का अपना एक अलग कम्फर्ट जोन होता है, फीलिंग्स होती है और रिलेशनशिप्स को समझने और उसे निभाने का अपना एक तरीका होता है। जिसका पता रिलेशनशिप में इंगेज होने के बाद ही चलता है। तो अपनी तरह ही पार्टनर के भी मेंटल और कम्फर्ट लेवल को तव्वजो दें। भले ही लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की बुनियाद मॉडर्न जमाने ने रखी है लेकिन फीलिंग्स तो सबके एक जैसे ही होते हैं जिसे समझकर आगे बढ़ना ही समझदारी है।

* एक दुसर के टच में रहे : आप बाहर काम से गए है, इसका मतलब यह नहीं की आप सामने वाले से कांटेक्ट ही ना करे। आपको अपने रिश्ते को बनाये रखने के लिए अपने बिजी सेड्यूल में से वक्त निकालना होगा। एक दुसरे से बात करे, एक दुसरे को फोटोज भेजे। और यदि आप विडियो कॉल कर पाते है तो और भी अच्छा एक दुसरे को देखकर सुनना, वापिस सब कुछ पहले जैसा कर देगा।

* एक-दूसरे के बारे में बात करें : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में प्यार और चॉर्म को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के बारे से बातें करें। इससे पार्टनर की खूबियों, उनके मेंटल लेवल जैसी कई चीज़ों के बारे में पता चलता है। इसके अलावा आपको ये भी कि सामने वाले के साथ आप कितने टाइम तक रिलेशनशिप को चला पाएंगे। आपसी समझदारी, सोच और कई सारी चीज़ें थोड़ी देर के बातचीत में ही क्लियर हो जाती हैं।

* कभी-कभार सरप्राइज भी दें : बिना बात किए, बिना मिले किसी भी रिलेशनशिप को लंबे समय तक चला पाना मुमकिन नहीं क्योंकि कुछ वक्त बाद ये मजबूरी बनकर रह जाता है। रिलेशनशिप भले ही लॉन्ग डिस्टेंस वाला है लेकिन एक-दूसरे से मिलने के लिए टाइम निकालें। पार्टनर को भी अच्छा लगेगा साथ ही आपके लिए भी ये डिसीजन लेना आसान हो जाएगा कि ये और कितने दिन चल पाएगा।

* हैप्पी एंडिंग के लिए हमेशा तैयार रहें : बहुत ज्यादा दिनों तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह पाना पॉसिबल नहीं होता। एक वक्त बाद पार्टनर को कमिटमेंट्स की जरूरत होती है अगर रिलेशनशिप को आगे बढाना चाहते हैं तो। लेकिन पार्टनर की तरफ से किसी तरह की कोई उम्मीद और सीरियसनेस नजर नहीं आ रही तो खुशी-खुशी इसकी हैपी एंडिंग कर देना ही बेहतर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती